फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लो आ गई ईद, शुरू हुई तैयारी, बाजारों में जमकर हो रही खरीदारी, अब जश्न का इंतजार

Tue, 04 Jun 2019 07:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Jun 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Eid celebration, People shopping in Markets
Ramzan, Eid, fashion, shopping - फोटो : अमर उजाला

ईद का त्योहार नजदीक आते ही खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। बाजार में कपड़ों, जूतों और खाने के सामान की जमकर खरीदारी हो रही है। जुमे के दिन से ही देर रात तक बाजार गुलजार हैं:-



मुस्लिम समाज के लोग एक माह तक रोजे रखने के बाद ईद का त्योहार मनाते हैं। त्योहार की तैयारियों के लिए जमकर खरीदारी चल रही है। पूरा बाजार कपड़ों एवं जूतों से पटा पड़ा है। दिन में गर्मी पड़ने के कारण देर रात तक दुकानें खुली रहती हैं और खरीदारी भी डटे रहते हैं। बर्तन, क्राकरी, रेडिमेड गारमेंट, जूते-चप्पल तथा किराना की दुकानों पर इन दिनों जबरदस्त भीड़ लग रही है। 

Eid celebration, People shopping in Markets
ईद पर रोशनी में नहायी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

ईद-उल-फितर के त्यौहार के लिए अकीदतमंदों की बाजारों में खरीदारी को भीड़ उमड़ने लगी है। व्यापारियों ने भी ईद के त्यौहार को भुनाने के लिए दुकानों को सजा दिया है। सुबह से देर शाम तक लोग खरीदारी में मशगूल दिखाई पड़ रहे हैं। 

मेरठ के घंटाघर की ईद पर रौनक देखते ही बनती है। इन दिनों शहर की तमाम मस्जिदें खबूसूरत लाइटों से सजी हैं। वहीं घंटाघर भी पीली रोशनी से जगमगाया हुआ है। देर रात तक रोजेदार बाजारों में खरीदारी करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Eid celebration, People shopping in Markets
ईद पर बाजारों में रौनक - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के बाजारों में महिलाओं की खरीदारी करने के लिए सबसे अधिक भीड़ उमड़ी रही। मुस्लिमों का सबसे बड़ा पर्व ईद-उल-फितर है। जिसे प्रत्येक मुस्लिम परिवार हर्षोल्लास से मनाता है। ऐसे में बाजारों में त्यौहार की रौनक देखते ही बन रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid celebration, People shopping in Markets
ईद पर बाजारों में रौनक - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में शहर ही नहीं देहात से भी लोग ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। कपड़े, जूते समेत अन्य सामान खरीदने के लिए सुबह से शाम तक लोगों की बाजारों में भीड़ उमड़ी रहती है। नगर के अति व्यस्त मीना बाजार, दारूल चौक बाजार आदि में सुबह से ही लोगों की काफी चहल-पहल दिखाई पड़ी। महिलाएं बच्चों संग अपने मनपसंद के सामानों की खरीदारी करने में मशगूल दिखाई दीं।

विज्ञापन
Eid celebration, People shopping in Markets
ईद पर बाजारों में रौनक - फोटो : अमर उजाला

त्यौहारों पर जेब कतरे भी लोगों की जेबों पर हाथ साफ करने से बाज नहीं आते हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने बाजारों में पुलिस की व्यवस्था कर दी है। सीओ अजेय शर्मा ने बताया कि सहारनपुर के मीना बाजार में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं, क्योंकि इस बाजार में महिलाएं सबसे अधिक खरीदारी करती हैं। पुलिस को संदिग्ध लोगों को निगाह रखने को निर्देशित किया गया है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed