फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पांच साल पहले की थी कोर्ट मैरिज

Sat, 19 Dec 2020 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 19 Dec 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
dead body of a married woman found hanging on the noose in baraut Baghpat,had a court marriage before five years
विवाहिता प्रीति का फाइल फोटो- बाएं - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में एक विवाहिता का दीवार की खिड़की में फांसी पर लटका शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। विवाहिता मूल रूप रूप से लुहारी गांव की रहने वाली थी और खत्री गढ़ी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतका के भाई ने  दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।



 
dead body of a married woman found hanging on the noose in baraut Baghpat,had a court marriage before five years
suicide in baghpa - फोटो : अमर उजाला

मृतका प्रीति (31) पुत्री स्वर्गीय सत्यपाल लुहारी गांव की थी। वह  खत्री गढ़ी मोहल्ले में अपनी छोटी बहन के साथ किराये पर रहकर तीन वर्ष से कोचिंग कर रही थी। गुरुवार देर रात प्रीति का शव दीवार की खिड़की में फांसी लटका मिलने से अन्य किरायेदारों में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर प्रीति की मां बिमलेश, भाई रवि व आकाश के अलावा जिपं सदस्य अनुज दांगी, ग्राम प्रधान सुधीर भी मौके पर पहुंच गए।

dead body of a married woman found hanging on the noose in baraut Baghpat,had a court marriage before five years
विलाप करती युवती की मां और भाई - फोटो : अमर उजाला

 मां बिमलेश ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले प्रीति ने खामपुर गांव के संदीप से कोर्ट मैरिज शादी की थी। संदीप नौसेना में नौकरी करता है और उसकी तैनाती विशाखापट्टनम में है।

वह उसकी बेटी पर दहेज लाने के लिए दबाव बनाता था और दहेज न लाने पर मारपीट और प्रताड़ित भी करता था। फिलहाल संदीप छुट्टी पर आया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dead body of a married woman found hanging on the noose in baraut Baghpat,had a court marriage before five years
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आरोप लगाया कि गुरुवार रात संदीप ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी बेटी की हत्या कर दी और आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को खिड़की में रस्सी बांधकर लटका दिया। 

इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि प्रीति के भाई रवि ने संदीप व कुलदीप पुत्र विजयपाल निवासी खामपुर, संदीप की मां व बहन के खिलाफ दहेज हत्या में आरोप में मामला दर्ज कराया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
dead body of a married woman found hanging on the noose in baraut Baghpat,had a court marriage before five years
suicide in baghpa - फोटो : अमर उजाला

कोर्ट मैरिज की थी
इंस्पेक्टर अजय के मुताबिक प्रीति ने संदीप के साथ कोर्ट मैरिज की थी। दोनों परिवार के लोग इससे नाखुश थे। इस मामले में पंचायत भी हुई थी। इसके बाद संदीप प्रीति को लेकर खत्री गढ़ी में रहने लगा था।

संदीप करने जा रहा था दूसरी शादी
मां बिमलेश ने आरोप लगाया कि नवंबर माह में संदीप का दूसरी जगह रिश्ता तय हो गया था। सूचना पर प्रीति खामपुर पहुंच गई थी और रिश्ता तुड़वा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed