मेरठ के नौचंदी क्षेत्र के जैदी फार्म से 13 दिसंबर को प्रेमी के साथ गई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस जोड़े को लेकर पुलिस थाने पहुंची और युवती के बयान दर्ज किए। युवती ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने फरहा से अपना नाम बदलकर माही रख लिया है और ऋषिकेश के मंदिर में अपने प्रेमी नमन मदान के साथ शादी कर ली है। इसके बाद थाने में मिठाई बांटी गई और युवती को उसके ससुराल भेज दिया। आगे पढ़ें कैसे डेढ़ साल की दोस्ती धर्म और जाति की बंदिशों से परे हटकर पति पत्नी के रिश्ते में बदल गई: -
धर्म बदलकर फरहा से बनी माही, मंदिर में की शादी, पति-पत्नी के रिश्ते में बदली डेढ़ साल की दोस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार, जैदी फार्म निवासी फरहा (23) की शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी कन्फेक्शनरी व्यापारी के बेटे नमन मदान से करीब डेढ़ साल पहले दोस्ती हुई थी। नमन केक के संबंध में युवती के घर जाता था, जहां दोनों की दोस्ती शुरू हुई। कुछ समय पहले युवती के परिवार को यह पता चला तो परिजनों ने युवती के घर से निकलने पर रोक लगा दी।
13 दिसंबर को युवती प्रेमी नमन के साथ घर से चली गई। युवती के भाई की तरफ से 14 दिसंबर को नौचंदी थाने में बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया। एक तरफ युवती के परिवार के लोग युवती की बरामदगी की मांग कर रहे थे। वहीं हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नौचंदी पुलिस से शिकायत की थी कि युकि नमन का अपहरण किया गया है।
पुलिस ने जब नमन के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि युवक ऋषिकेश में है। नौचंदी पुलिस की एक टीम ऋषिकेश पहुंची जहां होटल से युवती और युवक को बरामद किया गया। युवक ने नौचंदी पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने फरहा उर्फ माही के साथ ऋषिकेश के एक मंदिर में शादी कर ली है।
पुलिस दोनों को लेकर शुक्रवार रात में मेरठ पहुंची। पुलिस का कहना है कि युवती ने पूछताछ में कहा है कि वह अपने परिवार के लोगों के साथ जाना नहीं चाहती, उसे परिवार से जान का खतरा है।
फरहा से रखा माही नाम
युवती ने नौचंदी पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह बालिग है। न तो उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है और न ही किसी ने अपहरण किया है। वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी नमन के साथ गई और उसे शादी करने का अधिकार है।
लड़की ने बताया कि उसने ऋषिकेश के मंदिर में प्रेमी से शादी की है। इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा का कहना है कि युवती और युवक दोनों ही बालिग हैं। मेडिकल कराकर युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए, जहां युवती ने पति के साथ रहने की बात कही।
यह मेरा फैसला है...
फरहा उर्फ माही मदान का कहना है कि नमन से शादी करने का उसका फैसला है। उनकी दोस्ती को डेढ़ साल हो गया है। उसने नमन से शादी करने की कसम खाई थी। यदि परिजनों को बताती तो वे हत्या करा सकते थे। समय आया तो शादी का फैसला ले लिया। अब पति के साथ ही रहना है। वहीं, नमन मदान ने कहा कि परिजनों ने मेरा साथ दिया है।