एक दौर था जब बेटियों को घर की चारदीवारी तक सीमित रखा जाता था, लेकिन समय के साथ साथ लोगों की सोच बदली। बेटियां को आजादी मिलने लगी। पढ़ाई पर जोर दिया जाने लगा। इसका नतीजा सामने है कि आज बेटियां हर क्षेत्र में बुलंदियों के झंडे गाड़ रही हैं। जिले में थानाभवन कैराना और बाबरी क्षेत्रों में ऐसी कई बेेटियां हैं जो आज विभिन्न क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन कर रही हैं। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर कैसे अपने सपनों को पंख लगा रही है जिले की बेटियां -
गांव की तंग गलियों से आसमान की बुलंदियों तक सफलता के झंडे गाड़ रही बेटियां, पढ़ें इनकी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकांक्षा ने मॉडलिंग में बिखेरा जलवा
थानाभवन के गांव अंबेहटा याकूबपुर निवासी भंवर सिंह पुंडीर की पुत्री आकांक्षा पुंडीर ने इंडस्ट्री के मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर देश में नाम रोशन किया है। आकांक्षा ने बताया कि उसने देहरादून से शिक्षा प्राप्त कर वहीं से मॉडलिंग के क्षेत्र में भाग लिया। इस दौरान परिवार ने उनका पूरा साथ दिया।
बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में साउथ कोरिया में आयोजित हुई फैशन प्रतियोगिता में मिस एशिया का खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाया था। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बताया कि फिलहाल वह केरल के कोच्चि में चल रही कीप कोच्चि फैशन शो में प्रतिभाग कर रही है। उम्मीद है कि वह यहां पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाएंगी।
बनतीखेड़ा की बहू बनीं जज
जिले के बंतीखेड़ा गांव की बहू मेहनाज खान ने जज की परीक्षा पास कर न सिर्फ परिवार का मान बढ़ाया, बल्कि देशभर में जिले का नाम रोशन किया। गांव बंतीखेड़ा निवासी पूर्व प्रधान मेहरबान की बहू मेहनाज खान ने वर्ष 2018 की जज की परीक्षा पास कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि उसके ससुर का नाम मेहरबान खान पूर्व प्रधान व सास का नाम नफीसा है।
वह मूल रूप से मेरठ के मोदीपुरम के निवासी हैं। उनके पिता बाबू खान किसान हैं। उन्होंने मेरठ से ही अपनी प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एलएलएम किया। एलएलएम के बाद उनकी शादी बंतीखेड़ा निवासी बुलंद खान के साथ हुई। ससुराल आने पर गांव में रहकर ही तैयारी की। पति, सास, ससुर व अन्य ने हौसला बढ़ाया और वह यहां तक पहुंची।
कैराना की आयुषी बनी दिल्ली यूनिवर्सिटी टॉपर
कैराना के शामली रोड निवासी अधिवक्ता मनोज गर्ग की बेटी आयुषी गुप्ता ने 2017 में एमएससी वनस्पति विज्ञान में दिल्ली विश्वविद्यालय टॉप करके कस्बे का नाम रोशन किया था। इस उपलब्धि पर 2018 में दिल्ली ऑडिटोरियम में हुए 95वें दीक्षांत समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति ने उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया था।
इस दौरान आयुषी के माता पिता भी कार्यक्रम में बुलाए गए थे। वर्तमान में आयुषी लाइफ टाइम्स में पीएचडी कर रही है। उन्होंने ने बताया कि उनका सपना एक सफल वैज्ञानिक बनने का है।
सृष्टि वर्मा बनी फ्लाइंग ऑफिसर
कैराना के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी स्व. अशोक वर्मा की बेटी सृष्टि वर्मा ने दो साल पहले एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर कैराना में अपने परिवार का नाम रोशन किया। सृष्टि वर्मा ने एमएससी दिल्ली से की।
सृष्टि की माता बालेश वर्मा ने बताया कि सृष्टि के पिता की पांच साल पहले मृत्यु होने के बावजूद भी उनकी बेटी ने हौसला नहीं खोया तथा मेहनत और कठिन परिश्रम से दो साल पहले एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनी।