दरोगा पिटाई मामले में आठ वीडियो और सामने आए है। जिनमें से एक वीडियो में दरोगा महिला वकील के साथ सेल्फी लेते दिख रहा है। अब सवाल बनता है कि होटल में दरोगा की यह कैसी विवेचना है। इस मामले में धीरे- धीरे नए वीडियो सामने आते जा रहे हैं जिनसे दरोगा की विवेचना ही सवालों के घेरे में आती दिखाई दे रही है।
2 of 11
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी वीडियो 15 मिनट 34 सेकेंड की है। दरोगा और महिला खाने की टेबिल पर बैठे हैं। दोनों के हावभाव देखने से ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि विवेचना के संबंध में कोई गंभीर बातचीत या बयान दर्ज हो रहे हों।
3 of 11
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
दरोगा की पिस्टल पर महिला का हाथ
सीसीटीवी कैमरे की ये दो वीडियो तीस और 45 सेकेंड की हैं। 30 सेकेंड वाली फुटेज में महिला और दरोगा पिस्टल की बट को पकड़े हैं। जबकि होटल मालिक पिस्टल की बैरल पकड़े हुए है। 45 सेकेंड की वीडियो में भी महिला दरोगा की तरफ झुकते हुए दिखाई दे रही है।
4 of 11
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
वायरल वीडियो में ये है कहानी
कई और फुटेज सामने आने के बाद साफ हो गया कि महिला और दरोगा होटल में साथ गए थे और शाम 7:20 बजे से घटना होने तक साथ ही रहे थे।
5 of 11
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में खाने के साथ-साथ बात करते दिखायी दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद पुलिस और महिला की कहानी में कई झोल मिले हैं। शुक्रवार से लेकर अब तक दरोगा सुखपाल को लेकर पुलिस के कई बयान आ चुके हैं। पहली बार अफसरों का बयान आया था कि दरोगा ड्यूटी पर नहीं था। वह परिवार में परेशानी बताकर थाने से निकल गया था। उसके बाद मुल्जिमों की गिरफ्तारी के लिए जाने का और उसके बाद विवेचना के लिए जाने का बयान आया।