फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरोगा पिटाई मामला: आखिर होटल में यह कैसी विवेचना, 8 और वीडियो हुए वायरल, गलत रहे दोनों के दावे

Wed, 24 Oct 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 24 Oct 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
Droga beaten by bjp Councilorin meerut latest news eight more video gone viral
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

होटल ब्लैक पेपर प्रकरण में मंगलवार को आठ वीडियो और वायरल हो गईं। होटल के सीसीटीवी कैमरों की ये फुटेज दरोगा और महिला के दावों को चुनौती दे रही हैं। साथ ही इन वायरल वीडियो से सवाल उठ रहा कि आखिर दरोगा सुखपाल पंवार होटल में महिला वादी को बुलाकर कैसी विवेचना कर रहे थे। इस प्रकरण से जुड़ी करीब डेढ़ घंटे की सीसीटीवी कैमरे की वीडियो से यह साफ हो रहा है कि दरोगा की पिटाई के अलावा भी वहां ऐसा कुछ हुआ है जिससे पता चलता है कि दरोगा भी पाक साफ नहीं है और वह सवालों के घेरे में है।


 

दरोगा व महिला ने खाना खाया 

Droga beaten by bjp Councilorin meerut latest news eight more video gone viral
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

होटल में दरोगा सुखपाल और महिला कार में एक साथ होटल ब्लैक पेपर में पहुंचे। महिला का दावा था कि उन्होंने खाना नहीं खाया था। लेकिन कॉफी ऑर्डर की थी। इनमें सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज 3 मिनट 19 सेकेंड की है, जिसमें दोनों एक साथ खाना खाते नजर आए। इसके अलावा छोटी-छोटी तीन वीडियो फुटेज खाना खाने के दौरान की हैं। 

सार्वजनिक स्थल पर यह सही नहीं

Droga beaten by bjp Councilorin meerut latest news eight more video gone viral
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

दूसरी वीडियो 15 मिनट 34 सेकेंड की है। दरोगा और महिला खाने की टेबल पर बैठे हैं। दोनों के हावभाव देखने से ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि विवेचना के संबंध में कोई गंभीर बातचीत या बयान दर्ज हो रहे हों। इसके बजाय ऐसा कुछ हो रहा है जो सार्वजनिक स्थल पर सही नहीं कहा जा सकता है। एक फुटेज में दोनों सेल्फी लेते भी नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा की पिस्टल पर महिला का हाथ  

Droga beaten by bjp Councilorin meerut latest news eight more video gone viral
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी कैमरे की ये दो वीडियो तीस और 45 सेकेंड की हैं। 30 सेकेंड वाली फुटेज में महिला और दरोगा पिस्टल की बट को पकड़े हैं। जबकि होटल मालिक पिस्टल की बैरल पकड़े हुए है। 45 सेकेंड की वीडियो में भी महिला दरोगा की तरफ झुकते हुए दिखाई दे रही है।


 
विज्ञापन

सोशल साइट पर वीडियो पोस्ट  

Droga beaten by bjp Councilorin meerut latest news eight more video gone viral
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

होटल में दरोगा और महिला वकील क्या कर रहे, ये वीडियो सोशल साइट पर खूब पोस्ट हो रही है। तरह-तरह के कमेंटबाजी की जा रही है। पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आपत्तिजनक इन वीडियो को एक दूसरे को खूब शेयर किया जा रहा है। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed