फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी वाले घर में सिलेंडर ब्लास्ट, घायलों की तस्वीरें देख सहम जाएंगे

Mon, 13 Nov 2017 10:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 13 Nov 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
Cylinder cracked in the wedding house, will see the pictures of the injured
घर में फटा सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बागपत। शादी वाले घर में गैस सिलेंडर फट जाने से अफरा तफरी मच गई। घर में मेहमान आए हुए थे और सभी एक-दूसरे से बैठकर बातचीत कर रहे थे कि तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक महिला समेत 11 लोग झुलस गए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को दिल्ली रेफर किया।

Cylinder cracked in the wedding house, will see the pictures of the injured
मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गुराना रोड गली नंबर छह में नदीम पुत्र वजीर का मकान है। वह राईस मिल मालिक है। उनके परिवार में शुक्रवार को शादी थी और मेहमान घर में भी थे। शनिवार को सुबह के समय नदीम की पत्नी हाजरा गैस के चूल्हे पर चाय बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जब महिला चिल्लाई तो परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए पानी डाला। इससे सिलेंडर धमाके के साथ फट गया और मकान में भी जगह-जगह दरार आ गई।

पढ़ें : मर्डर केस : करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए जरायम के कुख्यातों में खूनी जंग

Cylinder cracked in the wedding house, will see the pictures of the injured
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

धमाके की आवाज और चीख पुकार सुनकर लोग उधर दौड़े और घायलों को निजी अस्पताल में भेजा। आग लगने से  हाजरा पत्नी नदीम, इरशाद पुत्र शब्बीर, आरिफ पुत्र नौशाद, इमरान पुत्र इनाम, मोहम्मद साजिद पुत्र इकबाल, इरफान पुत्र हनीफ, महीनुद्दीन पुत्र गुलाब नबी, फरमान पुत्र हनीफ, इनामुद्दीन, नदीम, अयूब गुराना रोड बड़ौत झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cylinder cracked in the wedding house, will see the pictures of the injured
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

परिजनों ने सभी 11 झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों की सलाह पर महिला को दिल्ली रेफर किया। महिला 90 प्रतिशत झुलसी हुई बताई गई है।

विज्ञापन
Cylinder cracked in the wedding house, will see the pictures of the injured
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सूचना पर सीओ रमाला, कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। इस हादसे के बाद गली नंबर छह और उनके मकान पर लोगों की भारी भीड़ जमा थी और कोहराम मचा हुआ था।

पढ़ें : जीजा से अवैध संबंध मामले में युवती की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed