फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लूट की Live तस्वीरें, तमंचे की नोक पर लूटी ज्वैलरी शॉप, फायरिंग

Fri, 10 Nov 2017 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 10 Nov 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
jewelery shop looted, shot, see photos
तमंचा लेकर पहुंचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में महानगर के सराफ फिर बदमाशों के निशाने पर आ गए हैं। दिनदहाड़े गंगानगर के कसेरूबक्सर की मेन मार्केट में चार हथियारबंद बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप लूट ली। सराफ और दो महिला ग्राहकों को बुरी तरह पीटा। तिजोरी का लॉक खुलवाने के लिए बदमाशों ने सराफ पर तमंचे की बट से प्रहार किया। विरोध करने पर एक राहगीर को गोली मार दी। बदमाश काउंटर में रखे 250 ग्राम चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए।

jewelery shop looted, shot, see photos
सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला

न्यू मीनाक्षीपुरम गंगानगर निवासी सराफ बिट्टू वर्मा की शगुन ज्वैलर्स नाम से दुकान है। दुकान पर एक महिला और एक युवती चांदी के जेवर खरीदने आई थीं। तभी एक के बाद एक चार बदमाश दुकान में घुस आए। तीन बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे जबकि चौथे बदमाश ने मास्क लगा रखा था।  बदमाशों ने दोनों महिलाओं को धक्का दिया तो सराफ ने फुर्ती दिखाते हुए तिजोरी का लॉक लगा दिया।

jewelery shop looted, shot, see photos
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

जिस पर बदमाशों ने लॉक खुलवाने के लिए सराफ और दोनों महिलाओं को पीटना शुरू किया। एक बदमाश ने काउंटर में लगी चांदी की ज्वैलरी बैग में भरनी शुरू कर दी। बदमाश बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे। बदमाशों ने तिजोरी खोलने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह नहीं खुली। जिस पर बदमाशों ने दुकान के गेट पर पहुंचकर गोलियां चला दीं। एक गोली राहगीर अमित जैन के पैर में लगी। फायरिंग होने से बाजार में अफरातफरी मच गई। छत से एक युवक ने बदमाशों पर पत्थर मारे। बदमाश अलग-अलग बाइक से फरार हो गए।

पढ़ें : मुठभेड़ में तीन दबोचे, लूटी गई लाइसेंसी बंदूक समेत असलहा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर मारी गोली

jewelery shop looted, shot, see photos
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमित जैन को बदमाशों ने लूट का विरोध करने में गोली मारी थी। गनीमत रही कि गोली पैर में ही लगी। युवक का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। बदमाशों से सराफ को भी तमंचे की बटों से पीटा। दोनों महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। यही नहीं, सराफ और दोनों महिलाओं को दुकान से बाहर खींचने तक का प्रयास किया है। दुकान में बदमाश घुसे हैं, इसकी जानकारी भी आसपास के लोगों को हो गई थी। लोग इससे पहले कुछ समझते, बदमाश सरेआम तमंचे लहराते वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन

सूचना पर एक्टिव नहीं हुई पुलिस

jewelery shop looted, shot, see photos
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

ज्चैलरी शॉप लूट की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस एक्टिव नहीं हुई। सूचना के करीब 15 मिनट बाद गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जबकि वहां से सिर्फ पांच मिनट का रास्ता है। बदमाश मवाना की तरफ भागे। लेकिन चेकिंग अभियान भी नहीं चला। पुलिस की लापरवाही को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

पढ़ें : नवजीत हत्याकांड : आरोपी पति ने उगला जहर, हत्या के पीछे बताई ये वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed