फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस चौकी के पास मिलीं दो दोस्तों की लाश, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा 'मौत' का असली राज

Fri, 10 May 2019 06:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 May 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
Dead body of two friends in car at Meerut and now death case will open from Post mortem report
कार की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक कार में दो लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सवाल है कि आखिर किसी भी पुलिसकर्मी या अधिकारी ने इसकी सुध क्यों नहीं ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोनों की हत्या की गई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा दोनों दोस्तों की मौत का राज:-

Dead body of two friends in car at Meerut and now death case will open from Post mortem report
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में उद्योगपुरम, परतापुर निवासी बृजपाल भोला की झाल पर कैसे पहुंच गया, इसको लेकर परिवार के लोगों के जेहन में कई सवाल हैं। कार में दूसरा व्यक्ति बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी नरेंद्र त्यागी था। ब्रजपाल के परिजन भी नरेंद्र को नहीं जानते हैं। इसे लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी है। प्राथमिक जांच में कार में दम घुटने से मौत बता पुलिस पल्ला झाड़ने में जुटी है। बड़ा सवाल है कि घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है, जिस पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी इसकी सुध नहीं ली। जबकि लोगों का कहना है कि दोपहर से यह गाड़ी यहां पर खड़ी थी। पुलिस सभी बिंदु पर जांच करने का दावा कर रही है।

Dead body of two friends in car at Meerut and now death case will open from Post mortem report
मौके पर जांच करती फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने हत्या बता दी 
कार के आगे वाली दोनों साइडों के दरवाजे लॉक नहीं थे। जिसके चलते परिजनों ने हत्या होने का भी शक जाहिर किया है। लेकिन दोनों के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, इससे पुलिस ने पल्ला झाड़ दिया। तर्क दिया कि अगर हत्या होती तो चोट का कोई निशान होना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead body of two friends in car at Meerut and now death case will open from Post mortem report
इसी कार में मिली दो दोस्तों की लाश - फोटो : अमर उजाला

जहरीला पदार्थ दे दिया होगा 
पीड़ित परिवार का कहना है कि दोनों लोगों को जहरीला पदार्थ दे दिया होगा। शायद यही वजह रही कि दोनों फिर कार से उठ नहीं पाए। पुलिस ने इसकी भी जांच कराने की बात कहीं है। पीड़ित परिवार ने आसपास के लोगों से भी इस संबंध में बातचीत की है, लेकिन कोई महत्वपूर्ण बात सामने नहीं आई।

विज्ञापन
Dead body of two friends in car at Meerut and now death case will open from Post mortem report
मौके पर जांच करती फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम - फोटो : अमर उजाला

कैसे बने दोनों दोस्त 
बृजपाल सिंह (45) अब्दुल्लापुर भावनपुर और नरेंद्र त्यागी (55) फाजलपुर कंकरखेड़ा का निवासी था। दोनों की उम्र में दस साल का फर्क है। दोनों अलग-अलग जगह नौकरी करते हैं। दोनों के शव कार में मिलने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वह कैसे दोस्त बने। उनकी दोस्ती की जानकारी परिजनों को भी नहीं है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल की सीडीआर निकालने की बात कही है। जिससे स्पष्ट हो जाएगा कि वह पहले से परिचित थे या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed