फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman injured in roof collapse dies during treatment; family in mourning.

Meerut News: छत गिरने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मातम

Fri, 11 Sep 2026 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in roof collapse dies during treatment; family in mourning.
कुशावली गांव में मकान की छत गिरने से घायल हुए थे पांच परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सरधना। कुशावली गांव में मंगलवार को मकान की कच्ची छत गिरने से मलबे में दबकर घायल हुई मिथलेश की शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में परिवार के पांच सदस्य घायल हुए थे। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। दोपहर बाद अस्पताल से शव गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। देर शाम महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कुशावली गांव निवासी सुरेश पुत्र रतन सिंह आठ सितंबर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे परिवार के साथ मकान में खाना खा रहे थे। इसी दौरान मकान की कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में दबकर सुरेश, उनकी पत्नी मिथलेश, पुत्री सोनम, पुत्रवधू पूजा और तीन माह की पीहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सभी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां सभी का उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान मिथलेश ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। दोपहर बाद अस्पताल से शव गांव पहुंचा। शव देखते ही परिजन बिलख पड़े। आसपास के लोग भी परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच गए। देर शाम गमगीन माहौल में मिथलेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे में घायल परिवार के अन्य सदस्यों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के संबंध में परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed