फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले उसने पति को छीना और जब बेटे का हक छीनने लगी तो मां ने रचा खूनी खेल

Fri, 10 May 2019 02:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 May 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Live in relationship brutal murder truth and arresting
मृतक महिला समरजहां - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में हुए समरजहां हत्याकांड का खुलासा होने पर ऐसी बातें सामने आई हैं। जिससे पता चला है कि राकेश गुप्ता की पत्नी ने अपने बेटे के हक के लिए खूनी साजिश रची थी।


 

Live in relationship brutal murder truth and arresting
अमर उजाला

बता दें कि समरजहां कारोबारी राकेश गुप्ता के साथ लिव इन में रहती थी। वह तलाकशुदा थी। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि समरजहां को लेकर गुप्ता परिवार में कड़वाहट तब और बढ़ गई जब आठ महीने पहले राकेश गुप्ता ने समर जहां को रुड़की शिफ्ट कर दिया।
 

Live in relationship brutal murder truth and arresting
अमर उजाला

वह हर मंगलवार उससे मिलने आता था और उसे मोटी रकम देता था। परिवार को लगा इस तरह तो समरजहां एक दिन उनकी प्रॉपर्टी पर भी दावा करने लगेगी। तब वह सड़क पर आ जाएंगे। इस बीच पता चला कि दवा कारोबारी राकेश गुप्ता ने समरजहां के नाम देहरादून में 25 लाख रुपए का एक फ्लैट बुक करा दिया है। इसक बात पर गुप्ता परिवार में काफी झगड़ा हुआ। तब कारोबारी ने अपने बेटे कार्तिक को भी देहरादून शिफ्ट करने का फैसला किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Live in relationship brutal murder truth and arresting
अमर उजाला

करीब 20 दिन पहले रेस्टोरेंट और बुटीक दोनों एक साथ खुले, लेकिन यहां समरजहां अपनी बुटीक को संभालने के साथ-साथ रेस्टोरेंट में भी दखल देने लगी। समरजहां वहां होने वाली कमाई से भी कुछ हिस्सा ले लेती थी। जिससे कार्तिक परेशान रहने लगा। 

विज्ञापन
Live in relationship brutal murder truth and arresting
अमर उजाला

यह बात जब दवा कारोबारी की पत्नी सीमा को पता चली तो उसने समरजहां को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। सीमा गुप्ता के कहने के बाद कार्तिक ने मुजफ्फरनगर निवासी मोमिन से संपर्क किया। मोमिन ने शूटर से बात की और उसे लेकर छह मई को देहरादून आया। यहां कार्तिक ने उसे समरजहां का फ्लैट और बुटीक दिखाया और उसके आने-जाने की टाइमिंग भी बताई। इसके बाद सात मई की रात समरजहां की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed