फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Major breakthrough for the police: Two accused arrested for robbing a finance company

पुलिस को बड़ी सफलता: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य वारदात भी कबूली

Fri, 11 Sep 2026 08:19 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 08:19 PM IST
सार

सरदारपुर के मांगोद-मनावर मार्ग पर फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से 1.33 लाख रुपये और मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को अमझेरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने दूसरी लूट भी कबूली। पुलिस ने 34 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन
Major breakthrough for the police: Two accused arrested for robbing a finance company
पुलिस को मिली सफलता

विस्तार

जिले की सरदारपुर तहसील के मांगोद-मनावर मार्ग पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई लूट के सनसनीखेज मामले का अमझेरा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने एक अन्य लूट की वारदात को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है।

विज्ञापन


बता दें कि 3 जून की शाम करीब 05:30 बजे 'नाबफिंस लिमिटेड' कंपनी के कर्मचारी अमर दास (पिता रतनदास बैरागी) कलेक्शन का पैसा लेकर बाइक से लौट रहे थे। मांगोद-मनावर रोड स्थित आमला फाटा के पास पीछे से आए एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने चाकू दिखाकर डराया-धमकाया और कर्मचारी के पीठ पर टंगा बैग छीन लिया, जिसमें कलेक्शन के 1,33,100 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन रखे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी केशवी की तरफ फरार हो गए थे। फरियादी की शिकायत पर अमझेरा थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पकड़ाए आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गोपनीय सूचना और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों—राजेश (20 वर्ष, निवासी ग्राम हाथीपावा) और विक्रम उर्फ अकरम (24 वर्ष, निवासी ग्राम बावड़ीखोदरा) को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने फाइनेंस कर्मी से लूट की बात स्वीकार की और बताया कि उन्होंने आपस में पैसे बांट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ब्यूटीशियन ने बुक किया था होटल का कमरा, कारोबारी को बुलाया, मौत से पहले वही ले गया अस्पताल


पूछताछ में एक और लूट का खुलासा
सतत पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी राजेश (पिता छगन सिंगार, निवासी बावड़ीखोदरा) के साथ मिलकर 16 जुलाई को ग्राम बडलीपुरा कला निवासी राजाराम पटेलिया के घर में घुसकर झोपड़ी से 20,000 रुपये नकद, दो बकरियां और दो बकरी के बच्चे भी लूटे थे।

नकदी और बाइक जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 34,000 रुपये नकद (32,000 रुपये फाइनेंस लूट व 2,000 रुपये अन्य अपराध से संबंधित) और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की लाल पट्टी वाली हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed