फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुठभेड़ में गोतस्कर ढेर: सफेदपोशों से थे अकबर बंजारा के गहरे संबंध, भाजपा नेता का मिला था संरक्षण, जल्द खुलेंगे कई बड़े राज

Wed, 20 Apr 2022 01:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Apr 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
Cow smugglers killed in encounter: Akbar Banjara had connection with BJP leaders, investigation starts
गौ - तस्कर अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

गोकशी के बाद मीट सप्लाई कर मेरठ, बिजनौर सहित अन्य जिलों और राज्यों में करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने वाले अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को असम पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। जांच पड़ताल में दोनों के सफेदपोशों से संबंध भी सामने आए हैं। यह भी सामने आया है कि अकबर और उसके भाइयों को भाजपा नेता का सरंक्षण मिला हुआ था।



बताया गया कि दोनों ही असम पुलिस की रिमांड पर थे और मंगलवार को असम पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी, इसी दौरान वे छूटकर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए। वहीं पिता ने रसूखदारों पर बेटों के खिलाफ साजिश रचकर उनके पुलिस से एनकाउंटर कराए जाने की बात कही है।

Cow smugglers killed in encounter: Akbar Banjara had connection with BJP leaders, investigation starts
गौ - तस्कर अकबर बंजारा - फोटो : amar ujala

गैंगस्टर एक्ट लगाने की चल रही थी तैयारी
मेरठ पुलिस गो-तस्कर अकबर बंजारा की गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त करने की तैयारी में थी। पुलिस ने आयकर विभाग को भी चिट्ठी लिखी है, ताकि उसकी संपत्ति की जांच कराई जा सके। पुलिस ने बताया कि अकबर बंजारा असम से बंगलादेश में मीट सप्लाई करता था।

Cow smugglers killed in encounter: Akbar Banjara had connection with BJP leaders, investigation starts
गौ - तस्कर सलमान - फोटो : amar ujala

फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ले में अकबर बंजारा परिवार के साथ करीब 15 साल से रह रहा था। अकबर अंतरराज्यीय गो-तस्कर है और असम पुलिस ने कई बार उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cow smugglers killed in encounter: Akbar Banjara had connection with BJP leaders, investigation starts
गौ - तस्कर अकबर बंजारा - फोटो : amar ujala

फलावदा पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में अकबर और उसके दो भाई सलमान और शमीम को गिरफ्तार किया था। उन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया था। वहीं, यह जानकारी मिलने के बाद असम पुलिस मेरठ आई और एसएसपी प्रभाकर चौधरी को इनाम के दो लाख रुपये सौंप दिए। वहीं दोनों गो तस्करों को असम पुलिस अपने साथ ले गई थी।


 
विज्ञापन
Cow smugglers killed in encounter: Akbar Banjara had connection with BJP leaders, investigation starts
गौ - तस्कर अकबर बंजारा व सलमान - फोटो : amar ujala
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद असम पुलिस अकबर और उसके भाई सलमान को अपने साथ ले गई थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया था कि अकबर बंजारा शातिर अपराधी था। वह गैंग बनाकर गोकशी करता था और फिर मीट को दूसरे राज्यों में सप्लाई किया करता था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed