फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक: तीन हजार में खरीदा तमंचा... फिर जैकी के सीने में मारी गोली, चाकू से काटी गर्दन, बहन पर भी किए वार, तस्वीरें

Tue, 19 Apr 2022 06:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Apr 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
Murder in Meerut: Brothers Sagar and Anshu shot killed Jackie after love marriage of sister in Sardhana
जैकी मर्डर केस, murder in sardhana - फोटो : amar ujala

बहन पर तंज कसने से आहत अंशु खटीक और सागर ने तीन हजार रुपये में तमंचा खरीदा और चार घंटे बाद ही जैकी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद अंशु खटीक गांव में ही घूमता रहा और धमकी दे रहा था कि उसके सामने कोई आएगा तो अंजाम ठीक नहीं होगा। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे एक दुकान से दबोचा। 

मेरठ में सरधना क्षेत्र के एक गांव में जैकी और आंचल ने 12 दिसंबर 2021 को कोर्ट में शादी कर ली थी। करीब पंद्रह 15 दिन पहले आंचल के परिजनों को इसकी जानकारी लगी। तभी से दोनों परिवार के लोगों में तनातनी चल रही थी। आठ दिन पहले आंचल अपना घर छोड़कर जैकी के घर में जाकर रहने लगी। इसके बाद तनाव और बढ़ा। लोगों में इस पर चर्चा होने लगी।

Murder in Meerut: Brothers Sagar and Anshu shot killed Jackie after love marriage of sister in Sardhana
जैकी मर्डर केस, murder in sardhana - फोटो : amar ujala

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 7:30 बजे आंचल का भाई अंशु अपने घर के पास खड़ा हुआ था, तभी जैकी बाइक से वहां आ गया। जैकी ने अंशु को बाइक से टक्कर मारी। इसका विरोध करने पर जैकी ने अंशु से कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। तुम्हारी बहन मेरे घर पर रह रही है तो तुमने क्या बिगाड़ लिया।

Murder in Meerut: Brothers Sagar and Anshu shot killed Jackie after love marriage of sister in Sardhana
जैकी मर्डर केस, murder in sardhana - फोटो : amar ujala

इसके बाद अंशु गुस्से में घर पहुंचा और अपने भाई सागर को साथ लेकर गांव के ही एक युवक से तीन हजार में तमंचा खरीदा। इसके दोनों भाई घर से चाकू और खरीदा हुआ तमंचा लेकर जैकी के घर पहुंच गए। दोनों ने पहले जैकी को पीटना शुरू कर दिया फिर अंशु ने गोली मार दी। इसके बाद दोनों भाइयों ने जैकी को चाकू से गोदकर मार डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in Meerut: Brothers Sagar and Anshu shot killed Jackie after love marriage of sister in Sardhana
जैकी मर्डर केस, murder in sardhana - फोटो : amar ujala

ज्योति और आंचल पर भी किए वार 
जैकी पर हमला करते देखकर आंचल और उसकी ननद ज्योति दोनों भाइयों पर टूट पड़ी। तभी अंशु बोला कि तूने हमारी बदनामी करा दी है, तू नहीं बचेगी। इतना कहते ही अंशु ने आंचल के बाल पकड़े और उसका गला रेत दिया। बचाव में आई ज्योति को भी हाथ में चाकू मारा। आंचल और ज्योति लहूलुहान हो गई तो दोनों भाई भाग गए।

विज्ञापन
Murder in Meerut: Brothers Sagar and Anshu shot killed Jackie after love marriage of sister in Sardhana
जैकी मर्डर केस, murder in sardhana - फोटो : amar ujala

आठ दिन पहले आंचल को पीटा था 
आंचल ने जैकी के साथ कोर्ट में शादी कर ली है, इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आंचल की पिटाई की थी। आठ दिन आंचल को घर में बंधक बनाकर रखा था। मौका देखकर आंचल जैकी के घर पहुंची तो मामला तूल पकड़ गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed