मुजफ्फरनगर के अंबा विहार में एक युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। तीन साल पहले दोनों ने गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज की थी। युवती अपने घर की तीसरी मंजिल पर जिम चलाती थी, जहां उनके शव मिले। मृतक युवती के भाई की ओर से पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि मृतक के भाई ने इसे ऑनरकिलिंग का मामला बताते हुए मृतका के भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। लव मैरिज करने के बाद भी आखिर क्यों ये कपल रहता था अलग और परिजनों को पता चलने के 6 महीने बाद ही इनकी मौत से रहस्य गहरा गया है। पढ़ें उस मनहूस रात की पूरी कहानी...
2 of 6
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यह सनसनीखेज वारदात शहर कोतवाली के अंबा विहार इलाके की है। रोशनआरा उर्फ सोनम पुत्री स्वर्गीय इस्लाम अपने घर की तीसरी मंजिल पर लेडीज फिटनेस क्लब चलाती थी। पहली और दूसरी मंजिल पर उसका परिवार रहता है। घर में मां सायरा, छोटी बहन सना, दो भाई शाहनवाज व शाहनजर उर्फ भूरा रहते हैं। जबकि बड़ी बहन सानिया की शादी हो चुकी है।
3 of 6
वारदात के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
करीब तीन साल पूर्व रोशनआरा ने अपने फुफेरे भाई वसीम निवासी गांव भैंसी और हाल निवासी रहमतनगर के साथ प्रेम प्रसंग के चलते गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिसकी जानकारी करीब छह माह पूर्व ही उनके परिजनों को हुई थी। कोर्ट मैरिज करने के बावजूद दोनों अपने-अपने घर पर ही रह रहे थे। युवती की मां सायरा के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे वसीम उनके घर पहुंचा और बिना किसी से मिले सोनम को साथ लेकर तीसरी मंजिल पर बने जिम में चला गया।
4 of 6
घर में बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सायरा के अनुसार, सुबह करीब 4.20 बजे अचानक उसे जिम में से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिस पर वह ऊपर पहुंची तो दरवाजे के नीचे से खून निकलता दिखाई दिया। सायरा ने बेटी को कई आवाजें लगाईं, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर उसने नीचे आकर घर में सोए दोनों बेटों शाहनवाज और शाहनजर उर्फ भूरा को जगाया। इसके बाद जिम का दरवाजा तोड़ा गया तो रोशनआरा और वसीम की खून से लतपत लाशें पड़ी मिलीं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनिल कपरवान टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
5 of 6
घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
युवती के जहां बाएं गाल पर धारदार हथियार का गहरा घाव था। वहीं युवक की कनपटी पर गोली लगी हुई थी। मौके से दो तमंचे, जिनमें से एक में 12 बोर का खोखा भी फंसा हुआ था और एक गंड़ासा बरामद किया गया। सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह भी एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सुबूत जुटाए। युवती के भाई ने वसीम पर बहन रोशनआरा की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज दर्ज कराई है।