फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: कॉलेज में जबरन मुंडवाए सैंकड़ों छात्रों के सिर, प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी, देखें तस्वीरें

Sat, 15 Sep 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 15 Sep 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
UP: students got bald forcefully by college management in muzaffarnagar
हंगामा करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक इंटर कॉलेज में डेढ़ सौ से ज्यादा छात्रों को जबरदस्ती गंजा कराए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से गुस्साए स्कूली छात्र कॉलेज से निकलकर सड़क पर जमा हो गए और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहंची और छात्रों पर काबू पाने की  कोशिश की। जानें पूरा मामला :-

कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

UP: students got bald forcefully by college management in muzaffarnagar
सड़क पर जमा छात्र - फोटो : अमर उजाला

शाहपुर थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय कॉलेज में प्रबंधन ने छात्रों के सिर मुंडवा दिए। इस बात से गुस्साए विद्यार्थी कॉलेज से बाहर आ गए और मुख्य मार्ग पर इक्टठा हो गए और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत कराने की कोशिश की।

कॉलेज में लंबे बाल करके आते थे छात्र

UP: students got bald forcefully by college management in muzaffarnagar
छात्रों को समझााती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया गया है। जिसमें तकरीबन डेढ़ सौ छात्रों को कॉलेज में गंजा करा दिया गय। जानकारी के मुताबिक कुछ छात्र स्कूल में बाल लंबे करके आते थे। उन्हें कई बार लंबे बालों को लेकर डांटा भी गया लेकिन छात्रों ने इसे अनसुना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी कक्षाओं के हैं छात्र

UP: students got bald forcefully by college management in muzaffarnagar
सड़क पर जमा छात्र - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद कॉलेज ने छात्रों के खिलाफ यह कार्रवाई की। जिन छात्रों के सिर मुंडवाए गए हैं वे ज्यादातर कक्षा दस ग्यारह व बारहवीं के छात्र हैं। गुस्साए छात्र स्कूल से बाहर निकलकर सड़क पर जमा हो गए। छात्रों को हंगामा जारी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहंची और छात्रों को शांत कराने में जुटी हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed