देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2300 से ज्यादा केस पूरे देश में अब तक मिल चुके हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। प्रदेश में शुक्रवार तक कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है। आइए अब आपको आगे की स्लाइडों में पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल बताते हैं।
कोरोना अपडेट: एक नजर में पश्चिमी यूपी का हाल, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या, अब तक इतने मिले पॉजिटिव
पश्चिमी यूपी में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक नजर में पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल जानिए।
मेरठ जिले में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शहर में बृहस्पतिवार को चार और नए मरीज मिले। जनपद में अब तक 219 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 195 की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि 24 केस पॉजिटिव मिले हैं।
बिजनौर
सैंपल लिए 05
नेगेटिव आए 05
पॉजिटिव 00
लंबित रिपोर्ट 00
मुजफ्फरनगर
सैंपल लिए 34
नेगेटिव आए 23
पॉजिटिव 00
लंबित रिपोर्ट 11
सहारनपुर
सैंपल लिए 79
नेगेटिव आए 25
पॉजिटिव 00
लंबित रिपोर्ट 54