{"_id":"5ba28db5867a557f17445a25","slug":"candidates-will-be-able-to-register-objection-on-wrong-answer-from-friday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेलवे भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जान लें ये नई जानकारी, खुशी से झूम उठोगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जान लें ये नई जानकारी, खुशी से झूम उठोगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेलवे भर्ती परीक्षा को लेकर को लेकर नई जानकारी सामने आई है। असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के सवालों के गलत जवाब पर शुक्रवार से अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से कहा गया है कि वेबसाइट में ऑब्जेक्शन रिक्वेस्ट लिंक शुक्रवार 21 सितंबर से जारी कर दिया जाएगा।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
25 सितंबर तक अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। उसके बाद ही बोर्ड की ओर से फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। दरअसल, पिछले सप्ताह ही आरआरबी की ओर अगस्त माह में ली गई एएलपी और टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 2018 की आंसर-की जारी की गई। आंसर-की में तमाम सवालों के गलत जवाब देखकर अभ्यर्थी चकरा गए।
3 of 6
हालांकि, बोर्ड की ओर से यह भी कहा गया था कि अगर किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है तो 19 सितंबर की रात 11.55 बजे तक वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट में ऑब्जेशन रिक्वेस्ट लिंक जारी किया गया है, लेकिन वेबसाइट पर लोड बढ़ जाने की वजह से यह लिंक खुल नहीं पा रहा था। बाद में बोर्ड ने यह लिंक ही हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तमाम अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत ट्विटर के माध्यम से रेलमंत्री से भी कर दी। इस बीच बुधवार को बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है एएलपी और टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति करने के लिए 21 सितंबर से लिंक जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 25 सितंबर तक उत्तरों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
5 of 6
ग्रुप डी परीक्षा में 73 प्रतिशत उपस्थिति
ग्रुप डी परीक्षा में तीसरे दिन इलाहाबाद आरआरबी के अधीन आने वाले 11 शहरों के 41 केंद्रों पर 72.75 अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। कुल 37342 में से 27165 अभ्यर्थियों ने बुधवार को परीक्षा दी। इलाहाबाद में पहली पाली में 70.23, दूसरी पाली में 74.79 एवं तीसरी पाली में 74.96 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए शामिल हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।