फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जान लें ये नई जानकारी, खुशी से झूम उठोगे

Wed, 19 Sep 2018 11:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 19 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
RRB Recruitment 2018 candidates will be able to register objection on wrong answer from Friday
रेलवे भर्ती परीक्षा को लेकर को लेकर नई जानकारी सामने आई है। असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के सवालों के गलत जवाब पर शुक्रवार से अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से कहा गया है कि वेबसाइट में ऑब्जेक्शन रिक्वेस्ट लिंक शुक्रवार 21 सितंबर से जारी कर दिया जाएगा। 
RRB Recruitment 2018 candidates will be able to register objection on wrong answer from Friday
- फोटो : अमर उजाला
25 सितंबर तक अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। उसके बाद ही बोर्ड की ओर से फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। दरअसल, पिछले सप्ताह ही आरआरबी की ओर अगस्त माह में ली गई एएलपी और टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 2018 की आंसर-की जारी की गई। आंसर-की में तमाम सवालों के गलत जवाब देखकर अभ्यर्थी चकरा गए। 
RRB Recruitment 2018 candidates will be able to register objection on wrong answer from Friday
हालांकि, बोर्ड की ओर से यह भी कहा गया था कि अगर किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है तो 19 सितंबर की रात 11.55 बजे तक वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट में ऑब्जेशन रिक्वेस्ट लिंक जारी किया गया है, लेकिन वेबसाइट पर लोड बढ़ जाने की वजह से यह लिंक खुल नहीं पा रहा था। बाद में बोर्ड ने यह लिंक ही हटा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
RRB Recruitment 2018 candidates will be able to register objection on wrong answer from Friday
तमाम अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत ट्विटर के माध्यम से रेलमंत्री से भी कर दी। इस बीच बुधवार को बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है एएलपी और टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति करने के लिए 21 सितंबर से लिंक जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 25 सितंबर तक उत्तरों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन
RRB Recruitment 2018 candidates will be able to register objection on wrong answer from Friday
ग्रुप डी परीक्षा में 73 प्रतिशत उपस्थिति
ग्रुप डी परीक्षा में तीसरे दिन इलाहाबाद आरआरबी के अधीन आने वाले 11 शहरों के 41 केंद्रों पर 72.75 अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। कुल 37342 में से 27165 अभ्यर्थियों ने बुधवार को परीक्षा दी। इलाहाबाद में पहली पाली में 70.23, दूसरी पाली में 74.79 एवं तीसरी पाली में 74.96 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए शामिल हुए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed