फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर बोले- अब मैं आ गया हूं, बुआ जी को नहीं डरा पाएंगे मोदी

Wed, 19 Sep 2018 10:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 19 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army chief Chandra Sekhar says now I have come Now Mayawati is not afraid of Modi
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने बसपा मुखिया मायावती को बुआ जी कहते हुए कहा, कि बुआ जी को भाजपा सीबीआई के दुरुपयोग से डरा रही है, लेकिन बुआ जी को अब डरने की जरूरत नहीं है। चंद्रशेखर आ गया है। मोदी जी अब उन्हें डरा नहीं पाएंगे। वह मजबूती के साथ गठबंधन में हिस्सेदारी करें। उनकी सरकार बनवाने का काम भीम आर्मी करेगी।

Bhim Army chief Chandra Sekhar says now I have come Now Mayawati is not afraid of Modi
भीम आर्मी - फोटो : अमर उजाला

चंद्रशेखर ने कहा कि 2019 का चुनाव संविधान विरोधी एवं संविधान समर्थकों के बीच होने वाली लड़ाई है। मैं बहुजन समाज के माध्यम से चैलेंज करता हूं, कि हम 2019 में मोदी जी से सत्ता छीन रहे हैं, उन्हें आराम दे रहे हैं। दम है, तो 56 इंच के सीने वाले रोककर दिखाएं। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके देख लें।

Bhim Army chief Chandra Sekhar says now I have come Now Mayawati is not afraid of Modi
चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

चंद्रशेखर यहां मोहल्ला खालसा में स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, कि मैं मंगलवार को दारुल उलूम गया था, मौलाना अरशद मदनी साहब से मिलने। मैने उनसे आशीर्वाद लिया। मदनी साहब ने मुझसे एक बात कही, जिसे मैं यहां दोहरा रहा हूं। उन्होंने मुझसे कहा, कि उन्हें बड़ी उम्मीद है कि आप सभी लोगों को जोड़कर इस देश को बचाने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhim Army chief Chandra Sekhar says now I have come Now Mayawati is not afraid of Modi
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

मैंने भी मदनी साहब को विश्वास दिलाया है, कि मैं अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि देश में बहुजन 85 प्रतिशत की जगह 90 प्रतिशत आबादी में है। उनको अधिकार के तौर पर सिर्फ 10 प्रतिशत मिला है और जो यहां गलत वह संप्रदायिक ताकतें हैं, वह आज तक राज करती आई है। उनकी एक ही नीति है। लॉर्ड डलहौजी वाली। फूट डालो और राज करो, लेकिन हम इस नीति को बदल देंगे।

विज्ञापन
Bhim Army chief Chandra Sekhar says now I have come Now Mayawati is not afraid of Modi
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

चंद्रशेखर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सत्ता संभाल रही भाजपा के लोग भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी यह नीति नहीं चलेगी। वह 16 महीने जेल में रहकर आए हैं। जेल जाने का डर नहीं है। अगर बहुजन मिशन के लिए उन्हें जान भी देनी पड़ी, तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed