सरधना सीट से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर संगीत सोम की उम्र 37 वर्ष और वह 12वीं तक पढ़े हैं। उनकी व पत्नी की चल-अचल संपत्ति 48.26 करोड़ रुपये है, पिछले चुनाव में 18,96,01,000 रुपये थी। संगीत सोम पर सात मुकदमे दर्ज हैं।
अतुल प्रधान सरधना से सपा प्रत्याशी
2 of 7
सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान
उम्र 33, स्नातक हैं। 1.95 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो पिछले चुनाव में 16,84,310 रुपये थी। शपथ पत्र में मुकदमे संबंधी कोई ब्यौरा नहीं दिया गया है। अतुल प्रधान सरधना से सपा प्रत्याशी है।
रालोद की प्रत्याशी कुसुम प्रधान
रालोद की प्रत्याशी कुसुम की उम्र 30 वर्ष है और वह 7वीं कक्षा पास हैं। उनके पति के पास कोई संपत्ति नहीं है, जबकि उनके पास 27.12 लाख रुपये हैं।
सिवालखास से सपा प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद
4 of 7
सिवालखास से सपा प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद
उम्र 64 वर्ष, एमए बीएड, एलएलबी हैं। सिवालखास से सपा प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद और उनकी दो पत्नियों के नाम पर 2.12 करोड़ की संपत्ति है। पिछले चुनाव में 1,21,42,250 रुपये की संपत्ति थी।
बसपा प्रत्याशी सतेंद्र सोलंकी
5 of 7
बसपा प्रत्याशी सतेंद्र सोलंकी
उम्र 50, शैक्षिक योग्यता बीएससी कृषि। मेरठ कैंट से बसपा प्रत्याशी सतेंद्र सोलंकी और उनकी पत्नी के नाम पर 2.54 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। उनके ऊपर तीन मुकदमे दर्ज हैं।