फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गीता फोगाट ने कहा, दंगल गर्ल 'जायरा ने कुछ गलत नहीं किया हैं'

Mon, 23 Jan 2017 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 23 Jan 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
Geeta Phogat spoke voter awareness conference
मतदाता महा जागरुकता कार्यक्रम में गीता फोगाट

अपने नाम से ही महिलाओं को उत्साहित करने वाली महिला पहलवान गीता फोगाट रविवार को मेरठ के मतदाता महा जागरुकता अभियान में पहुंची। जहां उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे आना चाहिए और अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए। जनपद के श्री कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में गीता फोगाट की बहन बबीता फोगाट भी पहुंची।

'बुर्का में रहने वाली महिलाओं पर पाबंदी'

Geeta Phogat spoke voter awareness conference
गीता फोगात और बबीता फोगाट

गीता फोगाट ने कहा कि महिलाओं पर जो अत्याचार करते हैं सरकार को उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस बीच एक सवाल के जवाब में फोगाट ने कहा, 'बुर्के में रहने वाली महिलाओं पर जो पाबंदी हैं वह उनके मुस्लिम धर्म का मामला है उसमें हम कुछ नहीं कह सकते है', लेकिन हम स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं और यहां हर किसी को अपनी जिंदगी जीने का हक है।

'दंगल' गर्ल जायरा वसीम के बारे में उनसे सवाल किया

Geeta Phogat spoke voter awareness conference
गीता फोगाट

इसके बाद जब 'दंगल' गर्ल जायरा वसीम के बारे में उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जायरा के साथ कश्मीर में कट्टरपंथियों ने गलत किया है। वह व्यक्तिगत रुप से जायरा के साथ हैं। फोगाट ने कहा, 'जायरा ने कुछ गलत नहीं किया हैं'। उन्होंने कहा कि कुश्ती में महिलाएं बहुत आगे तक जा सकती है, लेकिन इसके लिए सरकार और समाज को उत्साहित करने के साथ-साथ सहयोग भी देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ

Geeta Phogat spoke voter awareness conference
डीएम बी. चन्द्रकला

बता दें कि गीता फोगाट के साथ उनकी बहन बबीता भी मेरठ में मतदाता महा जागरुकता अभियान में लोगों को जागरुक करनी आई थीं। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान अलका तोमर, डीएम बी चंद्रकला, आईजी अजय आनंद, एसएसपी जे रविंद्र गौड़, सहित जिले के सैकड़ों स्कूलों के बच्चे कार्यक्रम में मौजूद रहे। बच्चों द्वारा बनाई गई 2017 मीटर की पेंटिंग का प्रदर्शन किया गया। साथ ही कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ और स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed