यूपी: देवबंद में चार दिन के भीतर दूसरे भाजपा नेता की हत्या, कहीं यह तो नहीं मर्डर की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद में त्रिवेणी मिल के गन्ना अधिकारी और भाजपा सभासद मृतक चौधरी धारा सिंह देवबंद बीजेपी की नगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और ग्राम बंदरजूड़ा के रहने वाले थे।
वह आज सुबह आठ बजे चीनी मिल जाने के लिए निकले थे कि पल्सर सवार बदमाशों ने उनके सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
उन्होंने अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में रह रहे बेटे की शादी भी तय की थी। नेता की मौत के बाद घर की सारी खुशियां चंद मिनटों में काफूर हो गईं।
वहीं, परिजनों की ओर से कहा गया है कि मिल की ओर से उत्पीड़न की कार्रवाई जैसे उनके परिजनों का ठेका निरस्त करने आदि का जबरन काम किया जा रहा था। पुलिस ने हत्यारोपियों को जल्द पकड़ने और उसके खुलासे का दावा किया है।