स्कूटी से स्कूल जा रहे एक छात्र की कार की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिकित्सकों ने चिंताजनक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार भी पलट गई। चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
छात्र की मौत पर भड़का आक्रोश, स्कूल में जमकर तोड़फोड़, परिजनों पर टूटा गम का पहाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी राजेश सिंह के दो पुत्र हर्षवर्धन (19) जयवर्धन (17) नूरपुर रोड स्थित एएन इंटरनेशनल में पढ़ते थे। हर्षवर्धन कक्षा 11 वीं का छात्र था, जबकि जयवर्धन कक्षा दस में पढ़ता है। सोमवार को हर्षवर्धन और जयवर्धन स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। गांव धर्मपुरा के सामने पहुंचने पर उनकी स्कूटी, सामने से आ रही एक कार की चपेट में आ गई। हादसे में हर्षवर्धन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके बाद वहां पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जयवर्धन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया और हर्षवर्धन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां के चिकित्सकों ने जयवर्धन को चिंताजनक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार पलट गई। चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस कार को थाने ले आई। वहीं छात्रों ने प्रधानाचार्य से स्कूल की छुट्टी करने की मांग की। प्रधानाचार्य ने छुट्टी करने से मना कर दिया। इस बात पर छात्र भड़क गए।
उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्रों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। प्रधानाचार्य के केबिन व गमलों को भी तोड़ दिया। छात्रों में इस बात को लेकर बेहद गुस्सा था कि स्कूल में छुट्टी व शोकसभा नहीं की गई।
तोड़फोड़ में घायल हुई छात्रा
छात्र-छात्राओं द्वारा की गई तोड़फोड़ के दौरान कक्षा सातवीं की छात्रा दीया घायल हो गई। विद्यालय में प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।
आरोप निराधार
प्रधानाचार्य सरजीत सिंह के अनुसार छात्र-छात्राओं के आरोप बेबुनियाद हैं। छात्र हर्षवर्धन की मौत बेहद ही दुखद है। उनकी सहानुभूति शोकाकुल परिवार के साथ है। छात्र-छात्राओं को इस तरह से विद्यालय में तोड़फोड़ नहीं करनी चाहिए थी। वे शोकसभा कराकर छुट्टी करने वाले थे। विद्यालय में एकदम से भगदड़ न मचे। इसलिए छुट्टी देरी से की गई।
हेलमेट से भी नहीं बची छात्र की जान
कार की चपेट में आकर मरे छात्र हर्षवर्धन ने हेलमेट लगा रखा था। पर हेलमेट भी उसकी जान नहीं बचा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगते ही हेलमेट टूट गया और स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
परिजनों के मुताबिक, हर्षवर्धन सुबह स्कूल जाते समय हेलमेट पहन कर गया था। लोग मान रहे हैं कि छात्र के हेलमेट का लॉक नहीं लगा था, जो हादसे के दौरान सिर से निकलकर टूट गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/