पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फ़बारी हो रही हैं और इसका असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। कुछ तस्वीरें हमें बिजनौर से मिली है जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
बिजनौर में बुधवार तड़के जब लोग घूमने के लिए घरों से बाहर निकले तो नजारा कुछ और ही था। बर्फबारी से ठंड इतनी बढ़ गई कि लोग कांप उठे।
इन तस्वीरों को देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते है कि यहां के लोग ठंड से कैसे जूझ रहे हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि बिजनौर में मंगलवार की रात को सर्दी इतनी बढ़ गई कि पेड़ों पर बर्फ़ जम गई। वैसे देहात में इसे पाला पड़ना कहते हैं। पौधों पर जमी बर्फ देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए।
मौसम विभाग का कहना है कि अभी अगले तीन दिनों तक इससे भी ज्यादा ठंड पड़ेगी। ऐसे में साफ है कि कल सुबह और ज्यादा बर्फ देखने को मिल सकती है।