फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसएसपी ऑफिस के बाहर मनचले की चप्पल से धुनाई करती महिला, देखें तस्वीरें

Fri, 06 Jan 2017 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 06 Jan 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
ssp office ke bhaar manchale ki dhunai karti mahila
मनचले की पिटाई करती महिला - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ऑफिस के बाहर बृहस्पतिवार दोपहर एक महिला ने मनचले को चप्पलों से धुन डाला। पुलिस के सामने भी महिला युवक को पीटती रही। युवक पर महिला की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने और धमकी देने का आरोप है।

शिकायत करने पर पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

ssp office ke bhaar manchale ki dhunai karti mahila
आरोपी को ले जाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत निवासी एक महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। महिला का पति डॉक्टर है, जो अलग रहता है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी दिल्ली पुलिस के लिए कोचिंग सेंटर में तैयारी कर रही है। शास्त्रीनगर कुटी निवासी शैलेंद्र महिला के पति साथ काम करता है। महिला का आरोप है कि शैलेंद्र उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर गाली गलौज कर धमकी देता है। आरोपी की धमकी से परेशान होकर युवती ने कोचिंग सेंटर जाना छोड़ दिया। युवती और उसकी मां ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार दोपहर महिला अपनी बेटी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसएसपी से आरोपी युवक की शिकायत कर महिला बाहर निकली तो शैलेंद्र कचहरी के गेट से निकल रहा था। जिसके बाद महिला ने शैलेंद्र पर चप्पल बरसानी शुरू कर दी। सूचना पर सिविल लाइन इंस्पेक्टर विजय कुमार मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने किसी तरह आरोपी युवक को महिला से बचाकर जीप में बैठाया और थाने भेज दिया। युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला ने उसे पति से रंजिश के चलते फर्जी तरह से फंसाया है।

छेड़छाड़ में दर्ज नहीं की रिपोर्ट

ssp office ke bhaar manchale ki dhunai karti mahila
मनचले को चप्पलों से धुन डाला - फोटो : अमर उजाला
महिला ने आरोपी युवक पर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़, गाली गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पूरा मामला छेड़छाड़ का नहीं है। तहरीर के आधार पर गाली गलौज करने और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइन को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए

ssp office ke bhaar manchale ki dhunai karti mahila
पुलिस
पूरे मामले में इंस्पेक्टर सिविल लाइन को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गये हैं। जांच में पता चला है कि युवक महिला के पति के साथ काम करता है। - जे. रविंदर गौड़, एसएसपी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed