यूपी के मेरठ में भाजपा के फायरब्रांड नेता और विधायक संगीत सोम का घर बुधवार आधी रात को अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल गया। इसके बाद घर पर हथगोला फैंका गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन इस हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई। हाल ही में पश्चिमी यूपी कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने के धमकी भरे पत्र मिलने बीच विधायक के घर पर हुए इस हमले को आतंकी साजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जानें कैसे हुई ये सनसनीखेज वारदात :-
2 of 6
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार आधी रात के बाद अज्ञात लोगों ने सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम के घर को निशाना बनाने की कोशिश की। कार सवार हमलावरों ने विधायक के कैंट स्थित घर पर पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर जाते-जाते बम फेंक गए।
3 of 6
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
घटना के दौरान विधायक संगीत सोम कैंट क्षेत्र में अपने घर पर सो रहे थे। गार्ड गेट पर ड्यूटी कर रहा था। गार्ड के अनुसार एक स्विफ्ट कार गेट पर रूकी। काले कपड़ों में एक हथियारबंद युवक उतरा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गार्ड ने जैसे ही अपनी रायफल संभाली। कार सवार आवास पर ग्रेनेड फेंक कर फरार हो गया।
4 of 6
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेनेड आवास पर खड़ी विधायक की कार के नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि ग्रेनेड फटा नहीं। वहीं इस मामले में विधायक संगीत सोम का कहना है कि, 'मुझे कहीं से किसी तरह की धमकी नहीं मिली है। लेकिन हां, मुझे 2 साल पहले एक कॉल आई हुई थी जिसमें कहा गया था कि मैं ग्रेनेड हमले में मारा जाऊंगा। गौरतलब है कि मौके से जिस प्रकार का ग्रेनेड बरामद हुआ है उससे इस हमले को आतंकी साजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
5 of 6
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
विधायक संगीत सोम मुजफ्फरगर दंगों के दौरान चर्चा में रह चुके हैं, उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। घटना के दौरान चार राउंड गोलियां चलीं। हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।