फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा जुमा 2019: मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, मुल्क में शांति के लिए मांगी दुआएं

Fri, 31 May 2019 10:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Alvida ramadan 2019: The worshipers prayers for the peace of the country
अलविदा जुमे की नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला

पवित्र रमजान माह के अलविदा (आखिरी) जुमा पर सहारनपुर के नगर और देहात क्षेत्र की मस्जिदों में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ गया। रोजेदारों ने नमाज अदा कर अल्लाह की बारगाह में हाथ फैलाकर अपने गुनाहों की तौबा करते हुए पूरे साल इसी तरह रहमतें और बरकतें नाजिल करने और मुल्क में शांति के लिए दुआएं मांगी। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें:-

Alvida ramadan 2019: The worshipers prayers for the peace of the country
अलविदा जुमे की नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला

मुकद्दस रमजान माह के अलविदा जुमा पर नगर एवं देहात क्षेत्र से भारी संख्या में अकीदतमंदों ने प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया, जामा मस्जिद, छत्ता मस्जिद, खानकाह मस्जिद, मस्जिद काजी, आदीनी मस्जिद में नमाज अदा की।

Alvida ramadan 2019: The worshipers prayers for the peace of the country
ramzan - फोटो : अमर उजाला

नमाज उपरांत छत्ता मस्जिद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि जुमे का दिन तमाम दिनों का सरदार है। क्योंकि जब हजरत आदम को पैदा किया गया तो वो जुमे का दिन था और जब दुनिया खत्म होगी तो वो भी जुमा का दिन ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alvida ramadan 2019: The worshipers prayers for the peace of the country
अलविदा जुमे की नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि हुजूर पाक ने अपनी उम्मत को हिदायत दी कि जुमा के दिन ज्यादा से ज्यादा दुरुद-ओ-सलाम भेजा जाए। मस्जिद रशीदिया में मौलाना महमूद मदनी नमाज अदा कराने के बाद दिए बयान में कहा कि रमजान के तीसरे व आखिरी अशरे में एक रात ऐसी है जिसकी इबादत से 700 साल की इबादत के बराबर सवाब मिलता है।

विज्ञापन
Alvida ramadan 2019: The worshipers prayers for the peace of the country
अलविदा जुमे की नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला

उधर, घरों में महिलाओं और मासूम बच्चियों ने भी नमाज अदा कर अल्लाह से दुआएं मांगी। अलविदा जुमा की नमाज अदा कर नगर एवं देहात क्षेत्र के लोगों ने बाजारों में जाकर ईद के लिए जमकर खरीदारी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed