लॉकडाउन के बाद से अपने पैतृक आवास पर आए बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी खेती-किसानी में भी हाथ आजमा रहे हैं। वह किसान की तरह ही सिर पर कपड़ा बांधकर खेत में फावड़ा चला रहे हैं। खेत में कृषि कार्य करने का वीडियो उन्होंने खुद ही सोशल साइट्स पर शेयर किया है, जिसे उनके चाहने वालों के खूब लाइक मिल रहे हैं। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे खेती में पसीना बहा रहे हैं एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी:-
2 of 6
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : amar ujala
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपना 19 मई का जन्मदिन मनाने हर साल बुढ़ाना आते हैं, मगर इस बार कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के चलते विशेष अनुमति लेकर बुढ़ाना पहुंचे और होम क्वारंटीन रहे। तब से वह बुढ़ाना में पैतृक आवास पर ही हैं।
3 of 6
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : amar ujala
उनके भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि 7 दिसंबर को उनकी छोटी बहन शायमा तमशी सिद्दीकी का कैंसर की बीमारी के कारण निधन हो गया था, जिस कारण नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्मदिन व ईद का पर्व नहीं मनाया। वह अपने घर व परिवार के बीच रह रहे हैं।
4 of 6
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : amar ujala
खेतों में काम कर पसीना बहाने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर प्रशंसकों ने शानदार रिएक्शन दिया है। वीडियो में नवाजुद्दीन फावड़े से काम करते हुए नजर आ रहे हैं। कृषि कार्य करने के बाद वह खेत की डोल पर बैठकर हाथ धोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
5 of 6
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : amar ujala
पत्नी व बच्चे साथ नहीं आए
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस बार अपनी पत्नी व दो बच्चों को साथ नहीं लाए, बल्कि अपने भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी व अपनी मां के साथ बुढ़ाना आए हैं। अपने प्रशंसकों, चाहने वाले व पत्रकारों से उन्होंने दूरी बनाई हुई है।