{"_id":"5ef21f91c2424a4fe210406a","slug":"three-died-in-a-accident-in-meerut-yesterday-here-is-the-reason-of-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हादसा: टोल से बचने के चक्कर में शाॅर्टकट ने ली तीन जान, मानवता शर्मसार.., मदद के बजाय बनाते रहे मौत का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: टोल से बचने के चक्कर में शाॅर्टकट ने ली तीन जान, मानवता शर्मसार.., मदद के बजाय बनाते रहे मौत का वीडियो
Tue, 23 Jun 2020 09:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
accident news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ क्षेत्र में सोमवार शाम को एक भीषण हादसे में तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। यहां एक ट्रक के हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसके बाद टैंकर चालक व दो बाइक सवार युवकों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
accident
- फोटो : amar ujala
भावनपुर के शेखपुरा गांव के पास चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत की जिम्मेदार पुलिस भी है। मवाना रोड पर टोल शुल्क से बचने के चक्कर में शार्टकट से बड़े वाहन शेखपुरा मार्ग से निकलते हैं। बड़े वाहन चलने से उस मार्ग पर इतना भी रास्ता नहीं बचता कि बराबर से बाइक भी निकल जाए।
accident
- फोटो : amar ujala
बड़े वाहनों को रोकने के लिए हाइट गेज भी लगा हुआ है। इसके बावजूद चालक बड़े वाहन हाइटगेज के बराबर से कच्चे रास्ते से निकाल लेते हैं। लेकिन थाना पुलिस जानते हुए भी इसे नहीं रोकती। इसी लापरवाही के चलते सोमवार को यह हादसा हुआ। शेखपुरा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी बड़े वाहनों से वसूली करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
पल भर में सपने हुए खाक
अपने लिए दुल्हन देखने के लिए गए जयभगवान ने सपने में भी नही सोचा होगा कि उसके शादी के सपने पल भर में ही खाक हो जाएंगे। कुछ ही दूर भयंकर हादसा और मौत उसका और उसके चाचा का इंतजार कर रही है।
अपने लिए दुल्हन देखने के लिए गए जयभगवान ने सपने में भी नही सोचा होगा कि उसके शादी के सपने पल भर में ही खाक हो जाएंगे। कुछ ही दूर भयंकर हादसा और मौत उसका और उसके चाचा का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मानवता शर्मसार... मदद के बजाय बनाते रहे मौत का वीडियो
जब ओवरलोड और ओवर हाइट कैंटर हाईटेंशन लाइन से टकराया तो चालक तो कैंटर से कूदकर भाग निकला, जबकि कैंटर का क्लीनर और पीछे बाइक पर आ रहे चाचा भतीजे जयवीर व जयभगवान निवासी गांव बढ़ला किला परीक्षितगढ़ हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए।