फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान बन खेतों में फावड़ा चला रहे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पहचानना मुश्किल

Wed, 24 Jun 2020 10:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Jun 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Actor Nawazuddin Siddiqui, who is running a shovel in the fields as a farmer
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन के बाद से अपने पैतृक आवास पर आए बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी खेती-किसानी में भी हाथ आजमा रहे हैं। वह किसान की तरह ही सिर पर कपड़ा बांधकर खेत में फावड़ा चला रहे हैं। खेत में कृषि कार्य करने का वीडियो उन्होंने खुद ही सोशल साइट्स पर शेयर किया है, जिसे उनके चाहने वालों के खूब लाइक मिल रहे हैं। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे खेती में पसीना बहा रहे हैं एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी:-

Actor Nawazuddin Siddiqui, who is running a shovel in the fields as a farmer
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपना 19 मई का जन्मदिन मनाने हर साल बुढ़ाना आते हैं, मगर इस बार कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के चलते विशेष अनुमति लेकर बुढ़ाना पहुंचे और होम क्वारंटीन रहे। तब से वह बुढ़ाना में पैतृक आवास पर ही हैं।

Actor Nawazuddin Siddiqui, who is running a shovel in the fields as a farmer
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

उनके भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि 7 दिसंबर को उनकी छोटी बहन शायमा तमशी सिद्दीकी का कैंसर की बीमारी के कारण निधन हो गया था, जिस कारण नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्मदिन व ईद का पर्व नहीं मनाया। वह अपने घर व परिवार के बीच रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Nawazuddin Siddiqui, who is running a shovel in the fields as a farmer
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

खेतों में काम कर पसीना बहाने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर प्रशंसकों ने शानदार रिएक्शन दिया है। वीडियो में नवाजुद्दीन फावड़े से काम करते हुए नजर आ रहे हैं। कृषि कार्य करने के बाद वह खेत की डोल पर बैठकर हाथ धोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Actor Nawazuddin Siddiqui, who is running a shovel in the fields as a farmer
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

पत्नी व बच्चे साथ नहीं आए
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस बार अपनी पत्नी व दो बच्चों को साथ नहीं लाए, बल्कि अपने भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी व अपनी मां के साथ बुढ़ाना आए हैं। अपने प्रशंसकों, चाहने वाले व पत्रकारों से उन्होंने दूरी बनाई हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed