मुझे तो फिल्म में करियर बनाने के लिए नदी ने सहायता की। जब मैं फिल्म में शूटिंग करने के लिए इंटरव्यू देने गया तो मुझसे पूछा गया कि स्विमिंग करनी आती है क्या? मैंने कहा कि मुझे नदी में स्विमिंग करनी आती है। लेकिन आज यहां ये सब देखकर बड़ा दुख हुआ। ये बातें मशहूर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी ने कही।
उन्होंने कहा कि नदियों में बच्चे मजे करते थे लेकिन, आज हमने सब खो दिया। हम लोगों ने कुछ ध्यान नहीं दिया। हमने नदियों को सूख जाने दिया। मुझे तो स्विमिंग करनी अपने इलाके की नदियों से आई थी। उन्होंने कहा चाहे मैं लंदन में शूटिंग कर रहा हूं, लेकिन नदी के लिए हर समय तैयार हूं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा आप सब भी इसके लिए आगे आकर कार्य करें। इससे पहले उन्होंने रजपुरा ब्लाक के रसूलपुर औरंगाबाद में हुए क्लीन काली नदी प्रोजेक्ट कार्यक्रम में पौधरोपण किया गया। वहीं जिलाधिकारी के. बालाजी ने सभी विभागों को इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
2 of 5
पौधरोपण करते अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी।
- फोटो : amar ujala
उधर, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने कहा कि इस कार्य में हम सफल हो जाएंगे। इसके बाद हम इसे सफल कार्य में दिखाते हुए आपको दोबारा आमंत्रित करेंगे। अभिनेता को गांव में देखने के लिए बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। नवाजुद्दीन ने चित्रांश को कॉपी पर ऑटोग्राफ भी दिया। इस मौके पर डीएफओ राजेश कुमार, डीडीओ दिग्विजय नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
3 of 5
मेरठ में एक कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी।
- फोटो : amar ujala
मेरठ में क्लीन काली नदी प्रोजेक्ट के दो किमी के हिस्से में चल रहे कार्य को केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने भी सराहा है। मंत्रालय की तरफ से फेसबुक और ट्विटर एकाउंट पर बदलाव से पहले और वर्तमान की तस्वीर जारी की गई। जिससे देशभर में प्रोजेक्ट के बदलाव को बताया जा सके। इससे स्थानीय प्रशासन की भी प्रशंसा हो रही है।
4 of 5
मेरठ पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी।
- फोटो : amar ujala
बता दें कि 22 जून को किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित गांवड़ी गांव क्षेत्र में काली नदी के दो किमी हिस्से की साफ सफाई का कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया था। इसमें तीन गांवों के प्रधानों ने श्रमदान का संकल्प लेकर कार्य आगे बढ़ाया। इसमें मनरेगा श्रमिकों को भी काफी संख्या में कार्य मिला। वहीं, शहर के अन्य स्वयंसेवक भी आगे आकर पौधरोपण कर रहे हैं।
5 of 5
मेरठ में एक कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी।
- फोटो : amar ujala
वहीं, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी के नेतृत्व में रोजाना काली नदी की सफाई पर बैठक ली जा रही है। काली नदी को मेरठ में 40 किलोमीटर में साफ करने का संकल्प प्रशासन ने लिया है। इसमें पहले गांवड़ी फिर दौराला और अब आगे की तरफ कार्य शुरू करने की योजना है।