फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पबजी ने बनाया चोरः नाबालिग ने चुराए मां के गहने, तीन दोस्तों के साथ बेचकर करता महंगे शौक, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 01 Feb 2023 04:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
a minor fond of PUBG used to do expensive hobbies by selling mother jewelry In Mainpuri
गहने। - फोटो : social media
मैनपुरी में पबजी के शौकीन एक सराफ व्यापारी के नाबालिग नाती ने मां के गहने चुराए। इससे वह अपने तीन साथियों के साथ महंगे शौक करता था। इनसे पुलिस ने दो लाख रुपये व जेवर बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद बुधवार को चारों आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है। 


ऑनलाइन पबजी की लत ने शहर के कटरा मोहल्ला निवासी एक सराफा व्यापारी के नाती को इस कदर जकड़ लिया कि उसने अपने ही घर से लाखों रुपया के जेवर और नकदी चोरी कर ली। चोरी किए गए जेवर और नकदी उसने शहर के राजा का बाग, महमूद नगर और न्यू बस्ती देवपुरा के रहने वाले अपने दोस्तों को दे दिए। 
a minor fond of PUBG used to do expensive hobbies by selling mother jewelry In Mainpuri
पबजी - फोटो : self
चुराए गए जेवर और नकदी से नाबालिग अपने शौक पूरे करना चाहते थे। लेकिन, बीते सोमवार को जब चोरी की जानकारी किशोर के परिजनों को हुई तो पुलिस से शिकायत की गई थी। इसके बाद पुलिस ने एक एक कर तीन अन्य साथियों को उठाया। 
a minor fond of PUBG used to do expensive hobbies by selling mother jewelry In Mainpuri
playing pubg - फोटो : Social Media
उनसे पूछताछ के बाद निशानदेही पर दो लाख रुपया की नकदी और करीब ढाई लाख के सोने और चांदी के जेवर बरामद किए। बरामदगी के बाद पुलिस ने किशोर व उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को सभी नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
a minor fond of PUBG used to do expensive hobbies by selling mother jewelry In Mainpuri
pubg game - फोटो : Polygon
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में चार नाबालिगों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है। वहां से मिले आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
a minor fond of PUBG used to do expensive hobbies by selling mother jewelry In Mainpuri
PUBG

यह था मामला

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला का है। यहां एक सराफ व्यापारी का नाबालिग नाती को ऑनलाइन गेम पबजी की लत लग गई। गेम के दौरान दूसरों को देखकर वह भी मंहगे कपड़े, मोबाइल, रेस्टोरेंट पर खाना खाने आदि चीजों का शौकीन हो गया। चूंकि पढ़ाई के दौरान जेब खर्च सीमित मिलता था, इससे वह महंगी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करने लगा। 

किशोर ने शौक पूरा करने के लिए पहले तो कई लोगों से उधार लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने उधार चुकाया। इसके बाद भी किशोर की आदतों में सुधार नहीं आया। उसने कुछ दिन पहले घर से मां के लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। वह पकड़ा न जाए, इसके लिए उसने अपने कुछ दोस्तों को जेवर रखने के लिए दे दिए। सोमवार को परिजनों को जब जेवर चोरी का पता चला तो घर में हड़कंप मच गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed