फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इकलौते बेटे ने मां-पिता को मार डाला: दोनों को पहले छत से फेंका, फिर मारे ईंट-पत्थर, तड़पा-तड़पाकर ली जान

Wed, 14 Dec 2022 06:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 14 Dec 2022 06:31 PM IST
विज्ञापन
only son brutally killed his parents in Lalitpur s Jakhaura
आरोपी बेटे से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ललितपुर के थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम लखनपुरा में इकलौते बेटे ने अपने माता-पिता को छत से फेंककर उन पर पत्थर मारे, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के पीछे बताया गया कि बेटे को गेहूं की बोरी बेचने के लिए ले जाने का माता-पिता विरोध कर रहे थे। आरोपी की बेटी ने बताया कि उसका पिता मानसिक विक्षिप्त है, उसका सागर के एक डॉक्टर से इलाज चल रहा है। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम लखनपुरा में मंगलवार शाम को एक बोरी गेहूं बेचने जा रहे इकलौते बेटे को पिता पूरन प्रजापति (65) ने रोका तो वह धक्का मुक्की करने लगा।

only son brutally killed his parents in Lalitpur s Jakhaura
ग्रामीणों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान मौके पर पहुंची मां नन्हीं बाई (62) के बीच बचाव करने पर बेटे ने दोनों को छत से फेंक दिया और उन पर पत्थर फेंकने लगा। घटना देख आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसके हाथपैर बांधकर चारपाई पर डाल दिया और घायल दंपती को देर रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

only son brutally killed his parents in Lalitpur s Jakhaura
मृतक पिता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

जहां डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया और पिता की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, जहां उसकी भी मौत हो गई। इधर, ग्रामीण पुलिस को सूचना दिए बगैर नन्हीं बाई के शव को गांव ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
only son brutally killed his parents in Lalitpur s Jakhaura
ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को जब परिजन नन्हीं बाई के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी जानकारी मिलने पर चौकी पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं झांसी में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन पूरन के शव को भी लेकर शाम करीब चार बजे गांव पहुंच गए।

विज्ञापन
only son brutally killed his parents in Lalitpur s Jakhaura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सीओ अवैध नारायण ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी मानसिक रूप से बीमार है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed