Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Road from Birdha to Bachhlapur to be repaired at a cost of 1.72 crore; tender process initiated

Lalitpur News: 1.72 करोड़ से होगी बिरधा से बछलापुर सड़क दुरुस्त, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Sun, 15 Nov 2026 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Road from Birdha to Bachhlapur to be repaired at a cost of 1.72 crore; tender process initiated
ललितपुर। ब्लॉक मुख्यालय बिरधा से बछलापुर जाखलौन मार्ग की जल्द ही विशेष मरम्मत की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए बीते माह अनुमान तैयार कर शासन को स्वीकृति हेतु भेजा था। विभागीय अधिकारियों को मार्ग की मरम्मत के लिए जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


कार्य समय पर शुरू कराने के लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बिरधा ब्लॉक मुख्यालय से बछलापुर मार्ग की दूरी लगभग छह किलोमीटर है। वर्तमान में यह मार्ग बहुत जर्जर हालत में हो गया है। कई स्थानों पर गिट्टी उखड़ने से यह कच्ची सड़क में बदल गया है। मार्ग में चार पहिया वाहन तो दूर, दो पहिया वाहन भी सुविधा से नहीं निकल पाते हैं। मार्ग में कई पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। छह किलोमीटर की यह दूरी तय करने में आधा घंटा तक का समय लग रहा है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य और लागत
इस मार्ग पर आवागमन जल्द ही सुगम हो जाएगा। विशेष मरम्मत के अंतर्गत क्षतिग्रस्त पुलिया और सड़क का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य के लिए अनुमान तैयार कर भेजा था। इसके निर्माण को जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। यह निर्माण कार्य 1.72 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को होने वाली परेशानी
जर्जर मार्ग के कारण मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में देरी होती है। वहीं, विद्यार्थी भी समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। मार्ग की खराब स्थिति से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो कार्य शीघ्र शुरू होगा।
---
फोटो- 21
कैप्सन- पवन कुमार, बछलापुर
छह किलोमीटर मार्ग की दूरी तय करने में आधा घंटा समय लग रहा है। सड़क का निर्माण कराया जाए।
- पवन कुमार, बछलापुर
---
फोटो- 22
कैप्सन- रामराजा कुशवाहा, प्रधान बछलापुर
बिरधा ब्लॉक मुख्यालय की सड़क अधिक खराब हो गई है। गड्ढों के कारण दो पहिया वाहन निकासी तक में परेशानी है।
- रामराजा कुशवाहा, प्रधान बछलापुर
---
बिरधा से बछलापुर मार्ग को जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed