ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कंपनी बाग में दो महिलाओं द्वारा एक महिला को पीटने का वीडियो वायरल हो गया। बताया गया कि कंपनी बाग में एक महिला एक युवक के साथ बैठी हुई थी, जिसकी जानकारी युवक की पत्नी व मां को लग गई। जिस पर युवक की पत्नी व मां मौके पर कंपनी बाग पहुंच गईं, फिर क्या था उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। गुस्साई महिलाओं ने मिलकर युवक के साथ बैठी महिला की जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान किसी ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पति को प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ा: युवक की मां-पत्नी ने महिला को पीटा, एक मिनट में 15 से ज्यादा बार मारा डंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन