Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Congress members celebrated the birth anniversary of Pandit Jawaharlal Nehru.

Lalitpur News: कांग्रेसियों ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

Sun, 15 Nov 2026 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Congress members celebrated the birth anniversary of Pandit Jawaharlal Nehru.
पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाते कांग्रेसी - स्रोत - स्वयं
ललितपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष डॉ. दयाराम रजक ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उनके विचार, लोकतांत्रिक मूल्य और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे। इस दौरान मनरेगा जिला प्रभारी जसपाल सिंह, नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे, उपाध्यक्ष पंकज हुंडैत, मोहन सिंह चंदेल, राकेश रजक, प्रदीप कुशवाहा, वासु जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed