{"_id":"6af8bfa6d60b9964dd059c65","slug":"follow-up-two-accused-arrested-in-connection-with-the-violent-clash-at-kabutara-dera-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-166766-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फॉलोअप - कबूतरा डेरा में खूनी संघर्ष के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फॉलोअप - कबूतरा डेरा में खूनी संघर्ष के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ललितपुर। कबूतरा डेरा मऊमाफी में कच्ची शराब अड्डे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में वांछित चल रहे दो हमलावरों को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। शेष हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई है।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम मऊमाफी कबूतरा डेरा पर 11 नवंबर को कच्ची शराब अड्डे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इस घटना में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें 36 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराएं लगाई गई थीं। हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी। टीमों ने 12 नवंबर को इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई थी। शनिवार की दोपहर पुलिस ने इस घटना में वांछित चल रहे वासुदेव और हरी निवासी ग्राम मऊमाफी को जिला अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया।