फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lalitpur: शहर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, दिनभर गूंजते रहे देशभक्ति गाने

Sat, 16 Aug 2025 04:23 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 16 Aug 2025 04:23 PM IST
सार

शहर में पूरे दिन देशभक्ति के तराने गुंजायमान रहे। जगह-जगह स्कूल के बच्चें हाथों में तिरंगा लिए नजर आये।

विज्ञापन
Lalitpur: Independence Day was celebrated with great pomp in the city, patriotic songs kept resonating
राजकीय इंटर कॉलेज धौरा में तिरंगा यात्रा - फोटो : संवाद
जिला की शैक्षणिक संस्थानों में 79वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। पूरे दिन देशप्रेम के गीत शहर में गुंजायमान रहे। स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद हाथों तिरंगा लेकर बच्चों ने जगह-जगह प्रभात फेरी निकाली। भारत माता की जय उद्घोष के साथ बच्चे पूरी तरह से देशभक्ति में नजर आए। संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान प्रतिभाशाली छात्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।
Lalitpur: Independence Day was celebrated with great pomp in the city, patriotic songs kept resonating
आरएबीडी ग्रुप ऑफ काॅलेज - फोटो : संवाद
आरएबीडी ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर सूर्यनाथ यादव व संग्राम सिंह यादव (सेवानिवृत्त जिला सहकारी बैंक ललितपुर) द्वारा ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य केके  राना ने साथ मां सरस्वती के चित्र के साथ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किये। विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना कर स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
Lalitpur: Independence Day was celebrated with great pomp in the city, patriotic songs kept resonating
सैरा नृत्य करते छात्र - फोटो : संवाद
मड़ावरा में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। अर्जुन खिरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया। सरस्वती वंदना छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत गाए। पटेल ग्रामोत्थन बालिका इंटर कॉलेज बनयाना के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रुप से बुंदेली सामूहिक नृत्य सैरा प्रस्तुत किया। जिसको सभी ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lalitpur: Independence Day was celebrated with great pomp in the city, patriotic songs kept resonating
महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौना - फोटो : संवाद
विकासखंड महरौनी अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौना में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें गौना मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद  सरस्वती माता के लिए दीप प्रज्वलित किया गया। तथा सभी अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में सबसे पहले सरस्वती वंदना, स्वागत गीत आदि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दयाराम कुशवाहा (प्रधान प्रतिनिधि) पप्पू राजा (पूर्व प्रधान), साहब राजा, विशाल मिश्रा, मोहन राज, आनंद राजा, काशीराम,धर्मेंद्र प्रताप सिंह, शिवकुमार शुक्ला,सुनील,लखन के साथ-साथ समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Lalitpur: Independence Day was celebrated with great pomp in the city, patriotic songs kept resonating
ध्वाजारोहण के समय कतार में खड़े एमकेजी स्कूल के बच्चें - फोटो : संवाद
स्वतंत्रता दिवस पर कस्बा के सभी विद्यालयों एवं सरकार अर्द्ध सरकारी इमारतों पर ध्वाजारोहण किया गया। कस्बा के सुदर्शन डिग्री कालेज में प्रबंधक रवीन्द्र नाथ यादव, इंटर कालेज में कृष्ण कुमार सिंह, एस आर बी इंटर कॉलेज में प्रबंधक रमाकांत गोस्वामी, एम के जी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक हरिमोहन गोस्वामी, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पस्तोर ने ध्वाजारोहण किया। विद्यालयों से प्रभात फेरी निकाली गई।  इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालयों में विभिन्न राष्ट्रीय और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed