Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Employment will transform villages; 50,000 workers will get jobs.

Lalitpur News: रोजगार से संवरेंगे गांव, 50 हजार श्रमिकों को मिलेगा काम

Sat, 14 Nov 2026 01:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Employment will transform villages; 50,000 workers will get jobs.
ललितपुर। गांवों में मजदूरी की तलाश कर रहे श्रमिकों को रोजगार देने के लिए जिले में 23 से 30 नवंबर तक विशेष रोजगार सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत सात दिनों में 50,393 श्रमिकों को काम देने और 3,52,750 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान जिले की सभी 415 ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा। इसके लिए सभी छह ब्लॉक को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। शासन के निर्देश पर विभाग ने रोजगार सप्ताह के दौरान कराए जाने वाले कार्यों की योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन

जिले में विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीणों को मजदूरी देकर गांवों में विकास कार्य कराए जाते हैं। जिले में करीब 1.90 लाख जॉब कार्ड धारक हैं। इनमें 1,21,786 सक्रिय जॉब कार्ड धारक हैं। इन परिवारों को ग्राम विकास के कार्यों में मजदूरी दी जाती है। योजना के तहत साल के अलग-अलग महीनों में खेती-किसानी के काम को भी ध्यान में रखा गया है। इसके लिए साल में 60 दिन काम बंद रखने का प्रावधान है।
विज्ञापन

वर्तमान में रबी की फसल का काम चलने के कारण एक से 20 नवंबर तक योजना के काम बंद हैं। इस दौरान श्रमिक खेती-किसानी, फसल की बोआई और दूसरे कृषि कार्यों में जुटे हैं। 21 नवंबर से गांवों में योजना के तहत काम शुरू होंगे। इसके बाद 23 नवंबर से विशेष रोजगार सप्ताह चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक श्रमिकों को गांव में ही काम देकर रोजगार उपलब्ध कराना और पलायन रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब, सड़क और खेल मैदान के काम होंगे
विशेष रोजगार सप्ताह के दौरान तालाब, सड़क, खेल मैदान, पशु शेड, श्मशान घाट और नाला निर्माण समेत अन्य काम कराए जाएंगे। जिले में कुल 1,772 कार्यों का चयन किया गया है। इनमें 887 कार्य जल संरक्षण और जल सुरक्षा से जुड़े हैं। वहीं, 838 कार्य ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं, 17 कार्य आजीविका से जुड़ी सुविधाओं और 30 कार्य आपदा से संबंधित हैं। काम शुरू होने से पहले उनके फोटो और वीडियो बनाए जाएंगे। ड्रोन से भी कामों की निगरानी होगी। श्रमिकों के लिए समय से ई-मस्टर रोल जारी करने और काम की निगरानी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

बार ब्लॉक में 7,529 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य
विशेष रोजगार सप्ताह के लिए ब्लॉकवार लक्ष्य तय किया गया है। बार ब्लॉक की 62 ग्राम पंचायतों में 52,700 मानव दिवस सृजित कर 7,529 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य है। बिरधा की 83 ग्राम पंचायतों में 70,550 मानव दिवस और 10,079 श्रमिकों, जखौरा की 85 ग्राम पंचायतों में 72,250 मानव दिवस और 10,321 श्रमिकों का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह मड़ावरा में 55,250 मानव दिवस और 7,893 श्रमिक, महरौनी में 56,100 मानव दिवस और 8,014 श्रमिक तथा तालबेहट में 45,900 मानव दिवस और 6,557 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य है।


अब तक 8,19,255 मानव दिवस सृजित
चालू वित्तीय वर्ष में जिले में 4647889 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अब तक 819255 मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं।
-----------
वीबी जी रामजी योजना में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार देने के लिए 23 से 30 नवंबर तक विशेष रोजगार सप्ताह चलाया जाएगा। इसमें शासन के द्वारा मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके तहत कई काम कराए जाएंगे। काम कराने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जिले में 1772 काम कराए जाएंगे। हालांकि अभी वीबी जी राम जी योजना के काम बंद चल रहे हैं।
- रमेश कुमार यादव, डीसी वीबी जी रामजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed