{"_id":"6af76f4d161951c87d0fd48e","slug":"dilapidated-road-in-talbehat-to-be-repaired-proposal-worth-crore-submitted-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-166698-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तालबेहट की बदहाल सड़क सुधरेगी, 1.42 करोड़ का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तालबेहट की बदहाल सड़क सुधरेगी, 1.42 करोड़ का प्रस्ताव
Sat, 14 Nov 2026 01:43 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। तालबेहट कस्बे के आबादी क्षेत्र में सड़क पर हिचकोले खाकर चलने की समस्या जल्द दूर हो सकती है। पुराने पेट्रोल पंप से झांसी की ओर करीब एक किलोमीटर तक सीसी सड़क बनाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने 1.42 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। सड़क सात मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। स्वीकृति मिलने की प्रत्याशा में विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
ललितपुर से झांसी की ओर जाने वाले मार्ग पर हजारिया महादेव मंदिर के आगे आबादी क्षेत्र में करीब एक किलोमीटर तक सीसी सड़क है। इसके आगे डामर की सड़क है। इस मार्ग पर कई जगह नालियों और बारिश का पानी जमा होने से गड्ढे हो गए थे। विभाग ने गड्ढे भरवा दिए हैं, लेकिन सड़क पर अभी भी वाहन हिचकोले खाते हुए निकलते हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों को वाहन अनियंत्रित होने का डर बना रहता है।
इस समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने आबादी क्षेत्र में सीसी सड़क बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। विभाग ने निर्माण कार्य समय से शुरू कराने के लिए पहले ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे कस्बे में आवागमन सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन
कस्बा तालबेहट के आबादी क्षेत्र में सीसी सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग