Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Composite Upper Primary School, Madawara, team secures top spot in Kabaddi

Lalitpur News: कबड्डी में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा की टीम अव्वल

Sat, 14 Nov 2026 01:45 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Composite Upper Primary School, Madawara, team secures top spot in Kabaddi
ललितपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। संकुल और ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद हुई इस प्रतियोगिता में बच्चों ने दौड़, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, योग और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। कबड्डी में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा की टीम अव्वलप्रतियोगिता में विजेता बने बच्चों ने अब मंडल और प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प जताया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद दैनिक जीवन के लिए बहुत आवश्यक हैं। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने कहा कि खेल तनाव और चिंता से मुक्ति प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में बीईओ जखौरा भुवनेंदु अरजरिया, मड़ावरा के नरेश रावत, बिरधा के गौरव शुक्ला, तालबेहट के समर सिंह, बार की शैलजा व्यास और महरौनी की नीतू वर्मा शामिल रहीं। इस मौके पर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन, जिला मंत्री शकुंतला कुशवाहा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, मो. मुनीर, एससीएसटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी, महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष आरती कुशवाहा, यूटा के जिलाध्यक्ष अनिल राठौर, ऋण समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, जिला व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र जैन, ब्लॉक बार व्यायाम शिक्षक पूर्णेंद्र सिंह, एआरपी जखौरा इंदर सिंह पटेल, अखिलेश गोस्वामी और शिक्षिका अभिलाषा चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000000000
दौड़ प्रतियोगिताओं में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बालमुकुंद, रुद्र और कृष्णा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर में बालमुकुंद, दीपेश और अंकित, 200 मीटर में अनिल पाल, शिवाजी यादव और रुद्र तथा 400 मीटर दौड़ में अनिल पाल, गोपाल और शिवाजी यादव पहले तीन स्थानों पर रहे।
बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में एलन, भावना और छाया, 100 मीटर में परी राजा, अनु राजा और भावना, 200 मीटर में खुशबू, अनुष्का और छाया तथा 400 मीटर में प्रमिता, सोनाली और अनुष्का सिंह ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जूनियर स्तर के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सौरभ, बादल और रोहित, 200 मीटर में सौरभ, आयश और दीपक, 400 मीटर में अजय, राजेंद्र और अनीस तथा 600 मीटर में आनंद, देशराज और महिपाल ने स्थान प्राप्त किए। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंजली, पूजा और सावित्री, 200 मीटर में अंजली, दीक्षा और संजना, 400 मीटर में शिवानी, अंजली और आरती तथा 600 मीटर में सावित्री, संध्या और नेहा क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

टीम स्पर्धाओं में भी विद्यालयों का रहा दबदबा
जूनियर स्तर की बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़वा, महरौनी की टीम विजेता और उच्च प्राथमिक विद्यालय झरावटा, मड़ावरा की टीम उपविजेता रही। एकांकी में उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा, बिरधा की टीम विजेता बनी।
बालिका वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झरावटा की टीम विजेता और कंपोजिट विद्यालय मड़ावरा रोड, महरौनी की टीम उपविजेता रही। समूह गान में कंपोजिट विद्यालय ऐरा विजेता और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा, महरौनी उपविजेता रहा। लोकनृत्य में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा, महरौनी विजेता और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐरा, बिरधा उपविजेता रहा। योग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरधा, बिरधा विजेता और उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ, तालबेहट उपविजेता रहा। प्राथमिक स्तर की कबड्डी में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा की टीम विजेता और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर, तालबेहट की टीम उपविजेता रही। जूनियर स्तर की बालिका वर्ग खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय वीर, ब्लॉक बार की टीम विजेता बनी।
000000000000000000000
यह बोले विजेता बच्चे

पीटी का नियमित अभ्यास करने से लाभ मिला है, आज उप्रावि मऊ, ब्लॉक तालबेहट की टीम जनपद में विजेता हुई है। मैं मंडल में भी विजेता होकर लौटूंगी।-राशि पाल, छात्रा
00000000000000

नियमित दौड़ का अभ्यास करने का मुझे लाभ मिला है। 600 मीटर दौड बालिका वर्ग में जिले में प्रथम स्थान पाया है। अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने का प्रयास करूंगी।-सावित्री, छात्रा उप्रावि विद्यालय वीर ब्लॉक-बार
000000000000

मेरे विद्यालय की योगा टीम ने जनपद में विजेता बनकर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया है। मेरी टीम मंडल में विजयी होगी यही मुझे उम्मीद है।-अनन्या, छात्रा पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरधा,ब्लॉक बिरधा
00000000000

मेरी टीम ने जनपद स्तर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मैं मंडल और प्रदेश में अपना व गांव,विद्यालय का नाम रोशन करूंगा।-सम्राट सिंह, छात्र पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पडवा ब्लॉक महरौनी

000000000000000
स्कूल में नियमित अभ्यास का मुझे लाभ मिला कि आज मैं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गोला फेंक एवं डिस्कस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब मंडल व प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करुंगी।-छाया कुशवाहा, छात्रा उप्रावि गुगरवारा ब्लॉक-बार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed