{"_id":"6af76ef8b120deabdc0255c6","slug":"40000-sought-housing-11990-received-approval-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-166679-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 40 हजार ने मांगा आवास, 11,990 को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 40 हजार ने मांगा आवास, 11,990 को मिली मंजूरी
विज्ञापन
ललितपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान की आस लगाए लोगों के आवेदनों की जांच तेज हो गई है। जिले की चार तहसीलों में 13 नवंबर तक 40,039 लोगों ने आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें से 32,880 आवेदनों का सत्यापन पूरा हो चुका है। जांच में 9,121 आवेदन अपात्र पाए गए हैं, जबकि 1,047 आवेदनों की जांच तहसील स्तर पर लंबित है। अब तक 11,990 आवासों को मंजूरी मिल चुकी है। इनमें 2,252 लाभार्थियों के खातों में पहली और 1,182 के खातों में दूसरी किस्त भेजी जा चुकी है।
दीपावली का त्योहार बीतने के बाद जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय में कामकाज शुरू हो गया है। आवास मिलने की उम्मीद लगाए आवेदक भी अपने आवेदन की स्थिति जानने और स्वीकृति की जानकारी लेने के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं, विभाग की ओर से मिले आवेदनों की जांच और पात्रता का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके लिए गठित टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं और अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप रही हैं।
डूडा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पात्रता की जांच पूरी होने के बाद आवासों को मंजूरी दी जा रही है। स्वीकृत लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से किस्तों का भुगतान किया जा रहा है। अब तक 2,252 लोगों को पहली और 1,182 लोगों को दूसरी किस्त मिल चुकी है। विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
आवेदन मंजूर होने पर जमा करने होंगे ये दस्तावेज
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन स्वीकृत होने के बाद लाभार्थियों को डूडा कार्यालय में जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें 10 रुपये का नोटरी सहित शपथपत्र, ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति, आय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जमीन के मालिकाना हक से जुड़ा प्रमाणपत्र शामिल है। इन दस्तावेजों की जांच और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -
प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची का सर्वे कार्य जारी है। स्वीकृत हुए आवास की सूची के आधार पर लाभार्थियों के खातों में किस्त भेजी जा रही है।
दिनेश चंद्र विश्वकर्मा
प्रभारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण अधिकारी (डूडा)