फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला को बिना मास्क रोका तो भड़क गई, बोली आप जैसे पुलिसकर्मियों को विकास दुबे मार देता था गोली

Mon, 13 Jul 2020 08:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 13 Jul 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
When the woman without mask stopped by said, Vikas Dube used to kill policemen like you
महिला बोली आप जैसे पुलिसकर्मियों को विकास दुबे मार देता था गोली - फोटो : amar ujala

कानपुर के कोतवाली के बड़ा चौराहा पर रविवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान मास्क न लगाने पर कार रुकवाने से नाराज महिला कारोबारी पुलिस से भिड़ गई। महिला ने वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों से कहा कि आप जैसे लोगों को ही विकास दुबे गोली मार दिया करता था।

When the woman without mask stopped by said, Vikas Dube used to kill policemen like you
मास्क न लगाने पर पुलिस ने रोका था - फोटो : amar ujala

महिला काफी देर तक पुलिस से बहस करती रही। सीओ कोतवाली के समझाने पर महिला ने पुलिसकर्मियों से माफी मांगी। पुलिस ने बिना कार्रवाई महिला को जाने दिया। लॉकडाउन के दौरान कोतवाली पुलिस बड़ा चौराहा पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी।

When the woman without mask stopped by said, Vikas Dube used to kill policemen like you
पुलिस को दी धमकी - फोटो : amar ujala
परेड की ओर से आ रही एक कार में चालक और पिछली सीट पर बैठी महिला के मास्क न लगाए होने पर पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। इससे नाराज महिला ने खुद को अधिवक्ता और रिफाइनरी कारोबारी बताते हुए पुलिस को अरदब में लेने की कोशिश की। महिला एसआई ने मास्क न लगाने और नंबर प्लेट सही न होने पर चालान काटने की बात कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
When the woman without mask stopped by said, Vikas Dube used to kill policemen like you
मास्क लगाने से रोका तो भड़क गई महिला - फोटो : amar ujala
इस पर महिला ने गुस्से में दरोगा को विकास दुबे की ओर से ऐसे पुलिसकर्मियों को गोली मारने जाने की बात कही। महिला दरोगा ने इसकी शिकायत सीओ कोतवाली राजेश कुमार पांडेय से की। मौके पर पहुंचे सीओ ने महिला को समझाने के साथ नियमों को बताते हुए मास्क लगवाया।

 
विज्ञापन
When the woman without mask stopped by said, Vikas Dube used to kill policemen like you
पुलिस ने समझाबुझा कर भेजा - फोटो : amar ujala
इसके बाद महिला ने अपने कहे पर पुलिसकर्मियों से माफी मांगी। कोतवाली प्रभारी संजीव कांत ने बताया कि महिला के माफी मांगने पर बगैर कार्रवाई छोड़ दिया गया। महिला कानपुर देहात के रनिया स्थित अपनी फैक्टरी जा रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed