{"_id":"5f0b5c6df50f4a6d271f53fc","slug":"kanpur-encounter-police-sent-amar-dubey-s-wife-to-jail-now-to-be-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: शादी के नौ दिन बाद विधवा हुई बदमाश अमर की पत्नी को पुलिस ने भेजा था जेल, अब होगी रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: शादी के नौ दिन बाद विधवा हुई बदमाश अमर की पत्नी को पुलिस ने भेजा था जेल, अब होगी रिहा
Mon, 13 Jul 2020 08:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 13 Jul 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
बिकरू गांव में हुए एनकाउंटर के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए बदमाश अमर दुबे की पत्नी खुशी को जेल भेज दिया था। खुशी की शादी वारदात के दो दिन पहले ही हुई थी, ऐसे में साजिश रचने की भूमिका उसकी है, ये बात गले नहीं उतर रही थी।
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल से छुड़ाने के लिए 169 की कार्रवाई की है। एक दो दिन में वो जेल से रिहा हो जाएगी। बिकरू गांव में दो जुलाई की रात दहशतगर्द विकास दुबे ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने मामले में नवविवाहिता खुशी दुबे को भी जेल भेजा था। उसका पति अमर दुबे हमीरपुर में मुठभेड़ में मारा जा चुका है। खुशी की शादी 29 जून को हुई थी। ठीक दो दिन बाद वारदात हुई। पुलिस ने बगैर जांच और साक्ष्यों के उसको साजिश रचने के आरोप में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर दुबे की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
सवाल उठने लगे थे कि जो युवती दो दिन पहले गांव में ब्याह कर आई थी वो इतनी बड़ी वारदात की साजिश कैसे रच सकती है। इसके बाद अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की जिसका आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने संज्ञान लिया और एसएसपी को जांच कर सही कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अमर दुबे (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि कुछ लोगों ने उसका नाम लिया था। इसलिए उस पर कार्रवाई कर जेल भेजा गया था। अब दोबारा कार्रवाई की समीक्षा की गई तो उसकी भूमिका नहीं पाई गई। इसलिए उसको जेल से रिहा कराने के लिए 169 की कार्रवाई की गई है। जल्द वो जेल से छूट जाएगी। कोई भी निर्दोष जेल नहीं जाएगा।