फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि में व्रत के दाैरान ना करें यह काम नहीं ताे उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

Sun, 18 Mar 2018 12:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 18 Mar 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
what not to do in Chaitra Navratri puja
नवरात्रि में कलश स्थापना
वसंत नवरात्रि का शुभारंभ 18 मार्च से हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों आराधना की जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से लोगों को हर मुश्किल से छुटकारा मिल जाता है। नवरात्रि में अापकाे विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 

 
what not to do in Chaitra Navratri puja
नवरात्रि में बाल नहीं कटवाने चाहिए
नवरात्रि पर देवी पूजन और नौ दिन के व्रत का बहुत महत्व है। मां दुर्गा के नौ रूपों की अराधना का पावन पर्व शुरू हो रहा है। इन नौ दिनों में व्रत रखने वालों के लिए कुछ नियम होते हैं।नवरात्रि में नौ दिन का व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए( इस दौरान बच्चों का मुंडन करवाना शुभ होता है। नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए। 

 
what not to do in Chaitra Navratri puja
अखंड ज्याेति
अगर आप नवरात्रि में कलश स्थापना कर रहे हैं अाैैर माता की चौकी का आयोजन कर रहे हैं या अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर कहीं नहीं जाना चाहिए। इस दौरान खाने में प्याज, लहसुन और नॉन वेज बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। क्याेंकि इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। नौ दिन का व्रत रखने वालों को काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
what not to do in Chaitra Navratri puja
व्रत रखने वालाें काे नीबू नहीं काटने चाहिए
व्रत रखने वाले लोगों को बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह चीजे व्रत के दिनाें में अापकाे नुकसान दे सकती हैं। व्रत रखने वालों को नौ दिन तक नींबू नहीं काटना चाहिए। व्रत में नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

 
विज्ञापन
what not to do in Chaitra Navratri puja
कुट्टू का अाटा
खाने में कुट्टू का आटा, समारी के चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवे, मूंगफली खा सकते हैं। विष्णु पुराण के अनुसार, नवरात्रि व्रत के समय दिन में सोने, तम्बाकू चबाने और शारीरिक संबंध बनाने से भी व्रत का फल नहीं मिलता है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed