फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदू नववर्ष-2018 चैत्र नवरात्र से शुरू, जानिए इसका ऐतिहासिक महत्व 

Sun, 18 Mar 2018 12:13 PM IST
शिखा पांडेय, कानपुर
शिखा पांडेय, कानपुर Updated Sun, 18 Mar 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
hindu navvarsh start with chaitra navratri
हिंदू नववर्ष 2018
चैत्र नवरात्र से वैदिक नववर्ष की शुरूआत होती है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र 18 मार्च से प्रारम्भ हो रहे हैं। जबकि पहली जनवरी को मनाया जाने वाला नववर्ष अंग्रेजी नववर्ष है। पं. नरेंद्र शास्त्री बता रहे हैं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में ...  

 

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का ऐतिहासिक महत्व 

hindu navvarsh start with chaitra navratri
हिंदू नववर्ष 2018
- सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन राज्य स्थापित किया। इन्हीं के नाम पर विक्रम संवत का पहला दिन प्रारम्भ होता है। 
- विक्रमा दित्य ने राजा महाकाल की नगरी उज्जैन में मध्यप्रदेश में यह संवत पर्व शिप्रा नदी तट पर मनाया था।  
- इसी दिन लगभग 1960853119 वर्ष पूर्व सूर्योदय के साथ ईश्वर ने सृष्टि की रचना प्रारम्भ की। 
- प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक इसी दिन हुआ था। 
- स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने इसी दिन को आर्य समाज की स्थापना दिवस के रूप में चुना। 
- युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ। 
 

वैदिक नववर्ष का प्राकृतिक महत्व 

hindu navvarsh start with chaitra navratri
हिंदू नववर्ष 2018
- वसंत ऋतु का आरम्भ वर्ष प्रतिपदा से ही होता है। जो उल्लास, उमंग, खुशी तथा चारों तरफ पुष्पों की सुगंध से भरी होती है। 
- फसल पकने का प्रारंभ, किसानों की मेहनत का फल मिलने का भी यही समय होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मनाएं वैदिक नववर्ष 

hindu navvarsh start with chaitra navratri
हिंदू नववर्ष 2018
- वेद आदि शास्त्रों के स्वध्याय का संकल्प लें। 
- घरों एवं धार्मिक स्थलों पर हवन यज्ञ आदि का आयोजन करें। 
- हिंदू नववर्ष के बारे में लोगों को बताएं। एक दूसरे को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दें।   
- घरों में मां लक्ष्मी, मां काली व मां सरस्वती का पूजन करें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed