{"_id":"5cc735f1bdec22077f3ac4fa","slug":"voter-coming-from-london-and-south-korea-for-voting-in-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: कोई लंदन से तो किसी ने दक्षिण कोरिया से आकर दिया वोट, बोले...देश के लिए आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: कोई लंदन से तो किसी ने दक्षिण कोरिया से आकर दिया वोट, बोले...देश के लिए आया
Tue, 30 Apr 2019 02:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया से आए सतेंद्र शुक्ल पत्नी रितु अवस्थी एवं लंदन से आईं आकांक्षा
लोकसभा चुनाव 2019 में लोकतंत्र के इस महापर्व में देश से ही नहीं विदेशों से भी आकर लोगों ने मतदान किया। पूछने पर कहा ये मेरा देश है। मेरा अपने देश के प्रति कुछ कर्तव्य है। इसमें से कोई दक्षिण कोरिया से आया था तो कोई लंदन से अपना वोट डालने के लिए कानपुर आया था।
सतेंद्र शुक्ल पत्नी रितु अवस्थी दक्षिण कोरिया से वोट डालने के लिए आए
दक्षिण कोरिया में रहने वाले दंपति ने शहर आकर वोट किया। डब्ल्यू ब्लाक केशव नगर में रहने वाले सतेंद्र शुक्ला और उनकी पत्नी रितु अवस्थी शुक्ला ने बर्रा दो स्थित संत लॉरेंस स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सतेंद्र वहां एक कंपनी में इंजीनियर हैं।
सतेंद्र शुक्ल पत्नी रितु अवस्थी दक्षिण कोरिया से मतदान करने के लिए आए
बोले, कि देश के लिए वोट देने आया। दक्षिण कोरिया की शिपिंग कंपनी डीएनवीजीएल (जहां पानी के जहाजों को एनओसी सर्टिफिकेट दिया जाता है) में कार्यरत है। पिछले पांच साल से वो अपनी पत्नी के साथ दक्षिण कोरिया में रह रहे हैं। खास तौर पर चुनाव के लिए शहर आई रितु ने बताया कि यह उनका कर्तव्य है कि देश हित में कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आकांक्षा जैन ने लंदन से आकर किया मतदान
दक्षिण कोरिया में लोग मतदान के प्रति बेहद जागरूक हैं। यह यहां रहने वाले हर देश के नागरिक का जिम्मेदारी है कि मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। लंदन से आकर 23 वर्षीय आकांक्षा जैन ने सोमवार को अपने पिता डॉ. अनूप जैन के साथ आनंदपुरी स्थित आदर्श मतदान केंद्र में मतदान किया।
विज्ञापन
मतदान के बाद उत्साहित मतदाता।
- फोटो : amar ujala
मतदान के लिए आकांक्षा विशेष तौर पर कानपुर आई थी। उनके पिता डॉ. अनूप जैन श्रीदिगंबर जैन बड़ा मंदिर जनरलगंज कमेटी के सभापति हैं। वह दो साल से लंदन में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हैं। वहीं, रामबाग निवासी अंबुज शुक्ला (35) भी लंदन में एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने भी मतदान किया।