{"_id":"5f5df16e8ebc3e5aa6449581","slug":"vikas-dubey-treasurer-jai-bajpai-s-brothers-have-no-special-property","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के भाइयों के नाम खास संपत्ति नहीं, जब्त होंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के भाइयों के नाम खास संपत्ति नहीं, जब्त होंगे वाहन
Sun, 13 Sep 2020 03:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 13 Sep 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
विकास दुबे का करीबी जय
- फोटो : अमर उजाला
जयकांत बाजपेई के गैंगस्टर भाइयों रजय, अजय और शोभित के नाम पुलिस को अभी तक खास संपत्ति नहीं मिली है। उनके नाम वाहन ही हैं। पुलिस अब फिलहाल वाहन जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी। अर्मापुर इंस्पेक्टर अजीत वर्मा ने बताया कि जांच जारी है। इसमें संपत्ति पाई जाती है तो उसे भी जब्त किया जाएगा।
जय बाजपेई की हिस्ट्रीशीट खुली
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जिला प्रशासन ने बीते सोमवार को भी विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई की संपत्तियों को सीज करने की कार्रवाई की थी। आर्यनगर का फ्लैट और तीन लग्जरी कारों को जब्त किया गया है।जय की पत्नी श्वेता को कार्रवाई की कॉपी सौंपी गई थी।
जय की पत्नी श्वेता
- फोटो : amar ujala
इसके पहले रविवार को ब्रह्मनगर स्थित चार मकानों को जब्त किया गया था। जिलाधिकारी ने जय और उसके भाइयों की 11 संपत्तियों और गाड़ियों को जब्त करने का आदेश दिया था। इसके तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जय की पत्नी श्वेता
- फोटो : amar ujala
सोमवार को सदर तहसीलदार अतुल कुमार की अगुवाई में टीम काकादेव थाने पहुंची थी। यहां खड़ी जय की तीन लग्जरी कारों (बीएमडब्ल्यू, फॉरच्युनर, वेरना) को जब्त किया था। इसके बाद आर्यनगर पहुंचकर टीम ने भवन संख्या 8/202 के फ्लैट नंबर 402 को जब्त किया था।
विज्ञापन
जय के तीनों भाइयों ने कोर्ट में किया था समर्पण
- फोटो : अ
फ्लैट के बाहर लक्ष्मी निवास के अलावा जय की मां प्रसूना बाजपेई और जय की नेमप्लेट लगी थी। इस दौरान अर्मापुर थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद रही। तहसीलदार ने बताया कि अभी छह संपत्तियां और इतनी ही बाइक जब्त की जानी हैं। दो दिन में यह कार्रवाई भी पूरी कर ली जाएगी।