फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: सुषमा ने कहा- विकास नहीं विनय तिवारी ने सबको मरवाया है

Thu, 30 Jul 2020 05:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 30 Jul 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
vikas dubey news: Sushma, wife of Premchand said Vinay Tiwari killed everyone,  not Vikas dubey
विकास दुबे: एनकाउंटर में मारे गए प्रेमप्रकाश की पत्नी सुुषमा का वीडियो वायरल - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में एक और सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एनकाउंटर में मारे गए प्रेम प्रकाश की पत्नी सुषमा कहती सुनाई दे रही है कि पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी, दरोगा केके शर्मा समेत थाने के तमाम पुलिसकर्मी आए दिन विकास के घर पर आते थे। सब्जी से लेकर पैसे तक उससे लेकर जाते थे। सुषमा बोली कि सबसे बड़ा दोषी तो विनय तिवारी है।

 
vikas dubey news: Sushma, wife of Premchand said Vinay Tiwari killed everyone,  not Vikas dubey
विकास दुबे: एक एक करके वीडियो आ रहे हैं सामने - फोटो : amar ujala
उसी ने सबको मरवा डाला। उसी की वजह से आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। विकास दुबे के मारे जाने और शशिकांत की पत्नी मनु के सामने आने के बाद इस मामले में हर रोज कोई न कोई चौंकाने वाला वीडियो सामने आ रहा है। 



 
vikas dubey news: Sushma, wife of Premchand said Vinay Tiwari killed everyone,  not Vikas dubey
विकास दुबे: बिकरू में विकास ने दी थी आठ पुलिस वालों को मौत - फोटो : amar ujala
इससे पहले पूछताछ के दौरान विकास के ममेरे भाई शशिकांत की पत्नी मनु का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में जब पुलिस वाला कुछ कहता है तो मनु उससे कहती है विकास दुबे का दूसरा नाम नहीं पता क्या? जल्लाद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey news: Sushma, wife of Premchand said Vinay Tiwari killed everyone,  not Vikas dubey
vikas dubey news - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की मौत के बाद उसकी शादी का वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो में मुखबिरी के आरोप में निलंबित दरोगा केके शर्मा (ब्राउन शर्ट में) विकास दुबे के साथ नजर आ रहे थे। दरोगा ने अमर दुबे के साथ भी फोटो खिंचवाई थी जो अब वायरल हो रही है। वीडियो में वर वधू को आशीर्वाद देने के दौरान विकास दुबे दरोगा केके शर्मा से कह रहा है डरो नहीं पास आओ। 

 
विज्ञापन
vikas dubey news: Sushma, wife of Premchand said Vinay Tiwari killed everyone,  not Vikas dubey
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
बता दें कि अब तक यूपी एसटीएफ ने विकास के 15 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। विकास की गिरफ्तारी के बाद नौ जुलाई की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास की कार पलट गई थी। इस दौरान उसने सिपाही की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की पर पुलिस ने मुठभेड़ में विकास को भी मार गिराया था। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी और जांच आयोग का गठन हुआ है। अब इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed